भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह की शुरुआत में 525 अकं गिरावट, क्या है वजह?

जापान, साउथ कोरिया और हांगकांग जैसे एशियाई बाजार सोमवार को हरी लकीर में कारोबार कर रहे थे, लेकिन भारतीय शेयर बाजार (Sensex-Nifty) में खुलते ही अचानक भारी गिरावट आ गई। सोमवार 12 जनवरी को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। Sensex ओपनिंग के बाद महज दो मिनट में 525 अंक फिसला, वहीं Nifty अचानक 150 अंक टूट। आखिर क्या है इसकी वजह जो भारतीय बाजार अचानक भारी गिरावट देखने को मिली।
बाजार में गिरावट के प्रमुख कारण
सोमवार को भारतीय शेयर बाजार (Sensex-Nifty) खुलते ही अचानक गिरावट का सामना करना पड़ा। जबकि जापान, साउथ कोरिया और हांगकांग जैसे एशियाई बाजार तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे, भारत का मार्केट ओपनिंग के कुछ ही मिनटों में नीचे चला गया। विशेषज्ञों के अनुसार, इसके पीछे कई प्रमुख कारण हैं:
1. रूसी तेल पर अमेरिकी टैरिफ की धमकी
अमेरिका ने रूस से तेल की खरीद पर 500% तक टैरिफ लगाने की चेतावनी दी है। इससे निवेशकों में डर बना और मार्केट में दबाव बढ़ गया।
2. विदेशी निवेशकों की बिकवाली
विदेशी निवेशक लगातार अपने शेयर बेच रहे हैं, जिससे मार्केट में नकदी का दबाव बढ़ा और सेंसेक्स-निफ्टी दोनों में तेजी के बजाय गिरावट देखने को मिली।
3. ईरान संकट और तेल की कीमतों में उछाल
ईरान संकट के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें बढ़ी हैं। महंगे तेल से कंपनियों की लागत बढ़ती है और निवेशकों का भरोसा कमजोर होता है।
4. पिछली सप्ताह की गिरावट का असर
बीते सप्ताह सेंसेक्स ने 2,185.77 अंक यानी 2.54% की गिरावट दर्ज की थी। इस दबाव के कारण निवेशकों का सेंटीमेंट अभी भी नकारात्मक है।
सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी से शुरूआत के बजाय गिरावट
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स अपने पिछले बंद 83,576.24 के मुकाबले 83,435.31 पर खुला और महज कुछ मिनटों में 525 अंक से अधिक टूटकर 83,043 पर आ गया। इसी तरह, एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी भी 25,683.30 से गिरकर 25,529 तक फिसल गया।
कंपनियों के शेयरों में बड़े पैमाने पर गिरावट
ओपनिंग के साथ ही बीएसई लार्जकैप में BEL, Adani Ports और PowerGrid जैसे शेयर कमजोर प्रदर्शन करने लगे। मिडकैप में BHEL, IPCALAB और PowerIndia में 3-4% तक की गिरावट देखने को मिली। स्मॉलकैप शेयरों में KERNEX और Tejas Network में क्रमशः 12% और 8% तक का नुकसान हुआ।
पिछले सप्ताह का दबाव जारी
बीते सप्ताह सेंसेक्स में कुल 2,185.77 अंक या 2.54% की गिरावट दर्ज हुई थी। मार्केट कैप के लिहाज से देश की टॉप 10 कंपनियों में से सात ने कुल 3.63 लाख करोड़ रुपये का नुकसान झेला। इस दौरान सबसे अधिक प्रभावित कंपनियों में Reliance और HDFC Bank शामिल रहे।
ग्लोबल संकेत और घरेलू दबाव का विरोधाभास
जहां जापान का Nikkei 51,939 पर 1.61% की तेजी और हांगकांग का Hang Seng 26,456 पर बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था, वहीं भारतीय बाजार इस सकारात्मक माहौल का लाभ नहीं ले पाया। साउथ कोरिया का Kospi भी तेजी के साथ 4,622 पर ट्रेड कर रहा था।
इन सब कारणों के चलते भारतीय शेयर बाजार ग्लोबल पॉजिटिव संकेतों के बावजूद गिरावट का शिकार हुआ है।
