सोना और चांदी ने तोड़ा रिकॉर्ड, सोना ₹5 हजार महंगा, चांदी में उछाल

सोना और चांदी ने तोड़ा रिकॉर्ड,  सोना ₹5 हजार महंगा, चांदी में उछाल
X
सोना-चांदी ऑल टाइम हाई पर, सोने की कीमत 1,59,027 रुपए पहुंची। वहीं, चांदी के दामों में भी भारी बढ़ोतरी आई है। जानें क्या है इसके पीछे की वजह।

सोने-चांदी की कीमतें मंगलवार, 27 जनवरी को अब तक ऑल टाइम हाई पर हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹4,717 की बढ़ोतरी के बाद ₹1,59,027 पर पहुंच गया। वहीं, 1 किलो चांदी की कीमत ₹24,802 बढ़कर ₹3,42,507 हो गई।

इस साल सिर्फ जनवरी के 27 दिनों में ही सोना ₹25,832 और चांदी ₹1,12,087 महंगी हो चुकी है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,33,195 रुपए का था, जो अब 3,42,507 रुपए हो गया है।

सोने में तेजी के मुख्य कारण

  • वैश्विक तनाव और 'ग्रीनलैंड विवाद': अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा ग्रीनलैंड पर कब्जे की धमकी और यूरोपीय देशों पर टैरिफ की आशंका से वैश्विक बाजार अस्थिर हो गए। जब ट्रेड वॉर का खतरा बढ़ता है, निवेशक सुरक्षित निवेश यानी सोने की ओर रुख करते हैं।
  • रुपये की कमजोरी: डॉलर के मुकाबले रुपया ₹91.10 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया है। इसके चलते अंतरराष्ट्रीय सोना महंगा हो गया और घरेलू बाजार में कीमतें बढ़ गईं।
  • सेंट्रल बैंकों की खरीदारी: केंद्रीय बैंक, जैसे RBI, अपने विदेशी भंडार को सुरक्षित रखने के लिए सोने की खरीद कर रहे हैं। इससे मांग बढ़ी और सप्लाई कम होने के कारण भाव ऊंचे हैं।

चांदी में तेजी के प्रमुख कारण

  • इंडस्ट्रियल मांग: सोलर, इलेक्ट्रॉनिक्स और EV में चांदी का भारी उपयोग
  • टैरिफ का डर: अमेरिकी कंपनियों का स्टॉकिंग रुझान।
  • मैन्युफैक्चरिंग होड़: प्रोडक्शन रुकने की आशंका के चलते खरीदार पहले से खरीद रहे हैं।
  • विशेषज्ञों के अनुसार, अगर वैश्विक तनाव और अमेरिकी टैरिफ बढ़ते हैं, तो सोना ₹1,90,000/10 ग्राम और चांदी ₹4,00,000/किलो तक पहुँच सकती है।

निवेशकों के लिए सुझाव

  • सर्टिफाइड गोल्ड खरीदें: हमेशा BIS हॉलमार्क वाला गोल्ड खरीदें।
  • कीमत क्रॉस-चेक करें: सोने का सही वजन और भाव विभिन्न सोर्स से देखें।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी डॉलर की कमजोरी और फेडरल रिजर्व की ब्याज दर कटौती की उम्मीद से सोना-चांदी नए रिकॉर्ड पर हैं। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतियों और ग्लोबल तनाव से निवेशक सुरक्षित धातुओं की ओर रुख कर रहे हैं। भारत में 1 औंस चांदी करीब ₹9,984 पर बिक रही है। जबकि चीन में ₹11,450 तक। इसका मुख्य कारण चीन की नई एक्सपोर्ट पॉलिसी और ग्लोबल सप्लाई की कमी है।

Tags

Next Story