Gold-Silver Price: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच सोना सस्ता, जानें आज के ताजा रेट

Gold-Silver Price: भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव का असर अब बाजार पर भी दिखाई देने लगा है। भारत द्वारा पीओके में आतंकी ठिकानों पर किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद सोने के दामों में बड़ी गिरावट देखी गई है। इस मौके का फायदा उठाकर लोग सोना खरीदने का प्लान कर सकते हैं। सोना खरीदते समय BIS हॉलमार्क और 6 अंकों वाले HUID नंबर की जांच जरूर करें, जैसे कि AZ4524।
22 कैरेट सोने के दाम
9 मई को 22 कैरेट सोने की कीमतों में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई। अब 22 कैरेट का 10 ग्राम सोना करीब 90,300 रुपए में मिल रहा है, जबकि एक दिन पहले इसकी कीमत 91,450 रुपए थी। इसी तरह 100 ग्राम सोना 11,500 रुपए सस्ता होकर अब 9,03,000 रुपए में बिक रहा है।
24 कैरेट सोने के ताजा भाव
अगर आप 24 कैरेट सोना लेṁना चाहते हैं तो आपके लिए भी खुशखबरी है। आज 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1250 रुपए घटकर 98,500 रुपए पर आ गई है। 100 ग्राम सोना भी 12,000 रुपए सस्ता होकर अब 9,85,000 रुपए में मिल रहा है। 8 मई को यही 100 ग्राम सोना 9,97,500 रुपए का था। 18 कैरेट सोने की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। 10 ग्राम सोना अब 73,890 रुपए में मिल रहा है, जो कि पहले के मुकाबले 940 रुपए कम है। वहीं 100 ग्राम 18 कैरेट सोना अब 7,38,900 रुपए का हो गया है।
दिल्ली और मुंबई में सोने का भाव
दिल्ली में आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का दाम 90,300 रुपए और 24 कैरेट सोने का दाम 98,500 रुपए है। मुंबई में 22 कैरेट सोना 90,150 रुपए और 24 कैरेट सोना 98,350 रुपए में बिक रहा है। सोने के साथ-साथ चांदी भी सस्ती हुई है। आज 100 ग्राम चांदी का भाव 9900 रुपए है। वहीं 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 99,000 रुपए दर्ज की गई है। देशभर में 10 ग्राम चांदी 990 रुपए में मिल रही है।