इधर Gold-Silver क्रैश… उधर शेयर बाजार में भी हाहाकार

इधर Gold-Silver क्रैश… उधर शेयर बाजार में भी हाहाकार
X

गुरुवार की सुबह निवेशकों के लिए किसी झटके से कम नहीं रही। एक तरफ कमोडिटी मार्केट में सोना-चांदी औंधे मुंह गिरे, तो दूसरी ओर शेयर बाजार खुलते ही कोहराम मच गया। दो दिन की तेजी के बाद सेंसेक्स-निफ्टी पर जैसे अचानक ब्रेक लग गया हो। बाजार खुलते ही हर तरफ बिकवाली का माहौल दिखा और निवेशकों की धड़कनें बढ़ गईं।

ओपनिंग के साथ ही टूट पड़ा बाजार

गुरुवार को जैसे ही कारोबार शुरू हुआ, बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स अपने पिछले बंद 83,817.69 के मुकाबले फिसलकर 83,757.54 पर खुला। लेकिन यह गिरावट यहीं नहीं रुकी। महज कुछ ही मिनटों में सेंसेक्स 500 अंकों से ज्यादा टूटकर 83,313 के आसपास पहुंच गया, वहीं एनएसई का निफ्टी भी पिछला बंद 25,776 छोड़कर 25,755.90 पर खुला और फिर देखते ही देखते 164 अंक लुढ़ककर 25,612.90 के स्तर पर आ गया।

विदेशी बाजारों से मिले निगेटिव संकेत

बाजार की इस कमजोरी के पीछे ग्लोबल संकेत भी भारी पड़े। Gift Nifty पहले ही 100 अंकों से ज्यादा गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था। एशियाई बाजारों में भी हालात अच्छे नहीं थे। जापान का Nikkei करीब 500 अंक नीचे था, हांगकांग का Hang Seng 350 अंक और साउथ कोरिया का KOSPI करीब 180 अंकों की गिरावट दिखा रहा था। इन निगेटिव सिग्नलों का सीधा असर भारतीय बाजार पर पड़ा।

खुलते ही धड़ाम हुए ये बड़े स्टॉक

बाजार की गिरावट में कई दिग्गज शेयर बिखरते नजर आए। BSE की लार्जकैप कैटेगरी में IndiGo करीब 2.30%, BEL 2% और Eternal लगभग 2% की गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखा। मिडकैप शेयरों में TIndia करीब 8%, Dixon 5%, UPL 3% और Suzlon 2% से ज्यादा टूटे। स्मॉलकैप सेगमेंट में भी दबाव साफ दिखा, जहां Radington 5%, TIMKEN 4.50% और MCX करीब 4.40% तक लुढ़क गया।

इसके अलावा Reliance, Bajaj Finance, Adani Ports, Tata Steel, HDFC Bank जैसे हैवीवेट शेयर भी रेड जोन में फिसलते नजर आए।

Gold-Silver फिर हुए औंधे मुंह

शेयर बाजार ही नहीं, कमोडिटी मार्केट में भी गुरुवार को डर का माहौल रहा। MCX पर गोल्ड-सिल्वर खुलते ही क्रैश कर गए। 5 मार्च एक्सपायरी वाली चांदी की कीमत पिछले बंद के मुकाबले 24,000 रुपये से ज्यादा टूट गई। वहीं 2 अप्रैल एक्सपायरी वाला सोना भी 2,400 रुपये से ज्यादा सस्ता हो गया। लगातार गिरती कीमतों ने सुरक्षित निवेश माने जाने वाले गोल्ड-सिल्वर पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

कुल मिलाकर, गुरुवार की शुरुआत ने यह साफ कर दिया कि फिलहाल बाजार में अनिश्चितता हावी है। चाहे शेयर बाजार हो या कमोडिटी मार्केट, निवेशकों को फिलहाल संभलकर कदम रखने की जरूरत है।

Next Story