Breaking News
  • MP में गेहूं खरीदी में देरी पर कांग्रेस का प्रदर्शन
  • राजस्थान में अप्रैल में सर्दी, उत्तराखंड-हिमाचल में बर्फबारी: देश के 17 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट
  • 'जहरीले सांप' बयान पर नितिन नवीन बोले-ये कांग्रेस की भाषा
  • सोना 1 हजार गिरकर 1.51 लाख पर आया, चांदी की कीमत 9 हजार कम होकर 2.35 लाख हुई
  • असम, केरलम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए सिंगल फेज में वोटिंग

होम > अन्य

तबला के जादूगर उस्ताद जाकिर हुसैन का 73 वर्ष की उम्र में निधन, संगीत जगत शोक में डूबा

तबला के जादूगर उस्ताद जाकिर हुसैन का 73 वर्ष की उम्र में निधन, संगीत जगत शोक में डूबा


तबला के जादूगर उस्ताद जाकिर हुसैन का 73 वर्ष की उम्र में निधन संगीत जगत शोक में डूबा

Ustad Zakir Hussain dies at the age of 73  :आज संगीत जगत गम में डूबा हुआ है क्योंकि विश्व प्रसिद्ध तबला वादक और पद्म विभूषण उस्ताद जाकिर हुसैन का निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक, सैन फ्रांसिस्को में उनका इलाज चल रहा था। वहीं उन्होंने अंतिम सांस ली। दरअसल, उनकी खराब सेहत के चलते उन्हें अमेरिका के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था । कुछ समय से दिग्गज संगीतकार की हालत गंभीर बताई जा रही थी। उनके परिवार के साथ-साथ उनके प्रशंसक भी उस्ताद जाकिर के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जाकिर हुसैन साहब के परिवार के एक करीबी ने बताया कि वह काफी समय से ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे थे। करीब 2 साल पहले की बात है, जब हार्ट में ब्लॉकेज के चलते डॉक्टर ने इलाज के दौरान उन्हें स्टेंट डाला था।

जाकिर हुसैन का जन्म 9 मार्च 1951 को मुंबई में हुआ था। मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन को 1988 में पद्म श्री, 2002 में पद्म भूषण और 2023 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।जाकिर हुसैन को तीन ग्रैमी अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। उनके पिता का नाम उस्ताद अल्लाह रक्खा कुरैशी और माता का नाम बीवी बेगम था। जाकिर के पिता अल्लाह रक्खा भी तबला वादक थे। जाकिर हुसैन ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई के माहिम स्थित सेंट माइकल स्कूल से की। इसके अलावा उन्होंने मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। जाकिर हुसैन ने महज 11 साल की उम्र में अमेरिका में अपना पहला कॉन्सर्ट किया था। 1973 में उन्होंने अपना पहला एल्बम 'लिविंग इन द मैटीरियल वर्ल्ड' लॉन्च किया था। 

Related to this topic: