RBI New Governor Sanjay Malhotra: खबर सामने आ रही है कि भारतीय रिजर्व बैंक को नया गवर्नर मिल गया है। ताजा जानकारी के मुताबिक संजय मल्होत्रा को भारतीय रिजर्व बैंक का नया गवर्नर चुना गया है। बता दें कि केंद्रीय कैबिनेट ने सोमवार को नए गवर्नर के तौर पर उनके नाम को मंजूरी दे दी है। वह मौजूदा गवर्नर शक्तिकांत दास की जगह लेंगे।

जानकारी के अनुसार, संजय मल्होत्रा बुधवार यानी 11 दिसंबर को नए गवर्नर का पदभार संभालेंगे। संजय मल्होत्रा 1990 बैच के आईएएस अधिकारी रहे हैं। उनकी नियुक्ति 3 साल के लिए की गई है। फिलहाल वह राजस्व सचिव के पद पर हैं।