Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > अन्य

चुनाव हारे रामनिवास रावत ने मंत्री पद से दिया त्यागपत्र

चुनाव हारे रामनिवास रावत ने मंत्री पद से दिया त्यागपत्र


चुनाव हारे रामनिवास रावत ने मंत्री पद से दिया त्यागपत्र

भोपाल। विजयपुर विधानसभा उप चुनाव में पराजय के बाद रामनिवास रावत ने प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया है। शनिवार को चुनाव परिणाम आने के बाद श्री रावत ने नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री मोहन यादव को इस्तीफा भेज दिया है। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस से भाजपा में आए रामनिवास रावत को भाजपा ने उप चुनाव में विजयपुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया था। लेकिन वे कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा से 7 हजार से अधिक मतों से हार गए। 

Related to this topic: