Breaking News
  • ब्रह्मोस मिसाइल सिस्टम खरीदेगा इंडोनेशिया: बातचीत जारी, पहले फिलीपींस ने खरीदा था
  • सुप्रीम कोर्ट बोला- UCC लागू करने का समय आ गया: संसद फैसला करे
  • राज्यसभा चुनाव से पहले 26 नेता निर्विरोध निर्वाचित: 11 सीटों पर मुकाबला होगा
  • देश के कई राज्यों में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई बंद, आवश्यक वस्तु अधिनियम लागू
  • लोकसभा में स्पीकर बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश: 50 विपक्षी सांसदों ने पक्ष में वोट किया

होम > अन्य

पहले नोबेल शांति पुरस्कार के लिए ट्रंप का नाम दिया अब की अमेरिकी हमलों की 'निंदा'

पहले नोबेल शांति पुरस्कार के लिए ट्रंप का नाम दिया अब की अमेरिकी हमलों की 'निंदा'


पहले नोबेल शांति पुरस्कार के लिए ट्रंप का नाम दिया अब की अमेरिकी हमलों की निंदा

Pakistan condemns US attacks on Iran : पहले पाकिस्तान ने नोबेल शांति पुरस्कार के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम आगे बढ़ाया अब उसी पाकिस्तान ने अमेरिकी हमलों की निंदा की है। पाकिस्तान ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि, वह ईरानी परमाणु स्थलों पर अमेरिकी हमलों की 'निंदा' करता है।

प्रेस रिलीज में कहा गया है कि, "पाकिस्तान, इजरायल द्वारा किए गए हमलों के बाद ईरान के परमाणु प्रतिष्ठानों पर अमेरिकी हमलों की निंदा करता है। हम इस क्षेत्र में तनाव के और बढ़ने की संभावना से बेहद चिंतित हैं। हम दोहराते हैं कि ये हमले अंतर्राष्ट्रीय कानून के सभी मानदंडों का उल्लंघन करते हैं और ईरान को संयुक्त राष्ट्र चार्टर के तहत खुद का बचाव करने का वैध अधिकार है।"

"ईरान के खिलाफ चल रही आक्रामकता के कारण तनाव और हिंसा में अभूतपूर्व वृद्धि बेहद परेशान करने वाली है। तनाव में और वृद्धि से क्षेत्र और उससे परे के लिए गंभीर रूप से हानिकारक प्रभाव पड़ेंगे। हम नागरिक जीवन और संपत्तियों का सम्मान करने और संघर्ष को तुरंत समाप्त करने की अनिवार्य आवश्यकता पर जोर देते हैं। सभी पक्षों को अंतर्राष्ट्रीय कानून, विशेष रूप से अंतर्राष्ट्रीय मानवीय कानून का पालन करना चाहिए।"

"संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्धांतों और उद्देश्यों के अनुरूप बातचीत, कूटनीति का सहारा लेना क्षेत्र में संकटों को हल करने का एकमात्र व्यवहार्य मार्ग है।"

दरअसल, अमेरिका द्वारा ईरान की तीन न्यूक्लियर साइट पर हमला किया गया है। अमेरिका के हमले के बाद ईरान ने कुछ बयान जारी किए। बयानों में यह तो नहीं बताया गया कि, अमेरिका के हमलों से कितना नुकसान हुआ लेकिन यह जरूर कहा गया है कि, काम नहीं रोका जाएगा।

ईरान पर आरोप है कि, वह परमाणु हथियार बनाने की कोशिश कर रहा है। परमाणु हथियार बनाने के दावे के बीच इजराइल ने ईरान पर हमला किया। बीते कई दिनों से दोनों देश एक - दूसरे पर हमले कर रहे थे। इस जंग में अब अमेरिका की भी एंट्री हो गई है। ईरान ने पहले ही कहा था कि, अगर अमेरिका इस युद्ध में आया तो परिणाम और भी घातक हो सकते हैं।

Related to this topic: