Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > अन्य

X पर भिड़े निशिकांत दुबे और स्वरा भास्कर, कलमा सीखने वाली बात से शुरू हुआ था विवाद

X पर भिड़े निशिकांत दुबे और स्वरा भास्कर, कलमा सीखने वाली बात से शुरू हुआ था विवाद


x पर भिड़े निशिकांत दुबे और स्वरा भास्कर कलमा सीखने वाली बात से शुरू हुआ था विवाद

नई दिल्ली। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और स्वरा भास्कर की एक्स पर बहस हो गई। पहलगाम हमले और कलमा न पढ़ने पर निर्दोष नागरिकों को मारे जाने की बात को लेकर निशिकांत दुबे ने ट्वीट किया था। उनके ट्वीट के जवाब में स्वरा भास्कर ने ऐसी बात कही कि, निशिकांत दुबे बिना जवाब दिए रह नहीं पाए।

ऐसे शुरू हुआ था विवाद :

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट किया था - "अशहदु अल्लाह इल्लाह इल्लल्लाहु वह दहु ला शरी-क लहू व अशदुहु अन्न मुहम्मदन अब्दुहु व रसूलुहु" आजकल कलमा सीख रहा हूँ,पता नहीं कब जरुरत पड़े।

इसके जवाब में स्वरा भास्कर ने कहा कि, "बताओ... 67 साल के ज्यादा कांग्रेस सरकार में ये ना करना पड़ा.. 2014 की 'असली आजादी' के बाद क्या हाल हो गया।"

स्वरा भास्कर का जवाब मिलते ही भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा - "धर्म परिवर्तन करने वाले मुल्ले भी ज्ञान बॉंट रहे हैं?"

पहलगाम आतंकी हमले के बाद चर्चा में कलमा :

दरअसल कलमा पढ़ने का पूरा मामला पहलगाम आतंकी हमले के बाद शुरू हुआ था। आतंकियों ने पहलगाम घूमने आए पर्यटकों को सिर्फ इसलिए निशाना बनाया क्योंकि वे हिन्दू थे हुए उन्हें कलमा पढ़ना नहीं आता था। आतंकियों ने पहले लोगों से उनका धर्म पूछा और फिर उन्हें गोलियों से भून डाला। मृतकों में सभी पुरुष थे। लोगों के मारे जाने का विरोध करने पर आतंकियों ने एक कश्मीरी युवक को भी मार डाला था।

Related to this topic: