Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > अन्य

मध्य प्रदेश के 29 आईएएस और राज्य प्रशासनिक सेवा के 20 अधिकारियों के तबादले, सिद्धार्थ जैन भोपाल

मध्य प्रदेश के 29 आईएएस और राज्य प्रशासनिक सेवा के 20 अधिकारियों के तबादले, सिद्धार्थ जैन भोपाल के अपर कलेक्टर बने


मध्य प्रदेश के 29 आईएएस और राज्य प्रशासनिक सेवा के 20 अधिकारियों के तबादले सिद्धार्थ जैन भोपाल के अपर कलेक्टर बने

MP IAS Transfer: मध्य प्रदेश में तबादलों का दौर जारी है। इसी कड़ी में सोमवार को सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 29 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी इधर से उधर किया है। अमित तिवारी को अपर सचिव सामान्य प्रशासन विभाग, सरिता बाला ओम प्रजापति को संचालक जल और भूमि प्रबंधन संस्थान, भोपाल जमुना भिड़े को उप सचिव उद्यानिकी और खाद्य प्रसंस्करण विभाग और सिद्धार्थ जैन को भोपाल के अपर कलेक्टर की पोस्ट मिली है। इसके आलावा राज्य प्रशासनिक सेवा के 20 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।

ग्वालियर और इंदौर की इन्हें मिली जिम्मेदारी  

राजेश कुमार जैन को मंदसौर जिला पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया। वहीं रोहित सिसोनिया को इंदौर नगर निगम के अपर आयुक्त, कुमार सत्यम ग्वालियर अपर कलेक्टर और अभिषेक चौधरी को धार जिले के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का जिम्मा सौंपा है।

IAS तबादला सूची :

 

 

 राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले :