Breaking News
  • पश्चिम बंगाल: नेताजी के प्रपौत्र सुभाष चंद्र बोस के वंशज चंद्र कुमार बोस ने टीएमसी जॉइन की
  • जम्मू-कश्मीर के डोडा में कांपी धरती, 4.6 मैग्नीट्यूड का भूकंप आया
  • बेनतीजा रही इस्लामबाद में हुई अमेरिका-ईरान की बातचीत , जेडी वेंस बोले- ईरान ने हमारी शर्तें नहीं मानी
  • PM मोदी ने सभी संसदीय दल के नेताओं को पत्र लिखकर महिला आरक्षण पर समर्थन मांगा
  • मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन
  • बिहार में नए सीएम बनाने की कवायद तेज, शिवराज सिंह चौहान ऑब्जर्वर बनाए गए

होम > अन्य

जमशेदपुर में करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष की हत्या, NH - 33 पर हंगामा, एक्शन न लिए जाने पर झारखं

जमशेदपुर में करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष की हत्या, NH - 33 पर हंगामा, एक्शन न लिए जाने पर झारखंड बंद का आवाहन


जमशेदपुर में करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष की हत्या nh - 33 पर हंगामा एक्शन न लिए जाने पर झारखंड बंद का आवाहन

Jharkhand News : झारखंड। करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह झारखंड प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात रविवार रात की बताई जा रही है।हत्याकांड की खबर फैलते ही क्षत्रिय समाज आक्रोशित हो गया। देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग-33 को जाम कर दिया गया था। करणी सेना के लोगों का कहना है कि, जल्द से जल्द हत्यारे पर कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो पूरा झारखंड बंद होगा।

जमशेदपुर के करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह की अज्ञात अपराधियों ने की गोली मारकर हत्या कर दी थी। विरोध में नगरवासियो ने डिमना चौक जाम,NH 33 पूरी तरह जाम से कर दिया। तनाव के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। लोगो में सरकार व प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई है। पुलिस - प्रशासन के द्वारा आश्वासन दिए जाने पर देर रात जाम खुला।

क्षत्रीय करनी सेना के अध्यक्ष, राज शेखावत ने कहा - 'क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री बिनय सिंह जी की धोखे से हत्या की गई। 48 घंटे मे सभी की गिरफ्तारी सरकार एवं प्रसाशन सुनिश्चित करे अन्यथा हम लोगों द्वारा इन हत्यारों एवं साजिशकर्ताओं को घर मे घुस कर मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। सभी जमशेदपुर पहुचे एवं अंत तक डटे रहें। जय क्षात्र धर्म।'

कैसे की गई विनय सिंह की हत्या :

जानकारी के अनुसार, करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। भीड़भाड़ वाले इलाके में हत्यारे घात लगाकर बैठे थे। जैसे ही विनय सिंह अपनी गाड़ी से नीचे उतरे उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। ताबड़तोड़ फायरिंग में मौके पर ही विनय सिंह तोड़ दिया। हत्या किसने की और क्यों की यह जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

Related to this topic: