Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > अन्य

इंडिगो विमान पक्षी से टकराया, करनी पड़ी आपातकालीन लैंडिंग

इंडिगो विमान पक्षी से टकराया, करनी पड़ी आपातकालीन लैंडिंग


इंडिगो विमान पक्षी से टकराया करनी पड़ी आपातकालीन लैंडिंग

नई दिल्ली। सोमवार को रांची हवाई अड्डे के करीब 4,000 फीट की ऊंचाई पर एक पक्षी के टकराने के बाद इंडिगो के विमान को आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। घटना के समय विमान में 175 यात्री सवार थे और सभी यात्री सुरक्षित हैं।

रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे के निदेशक आर आर मौर्य ने मीडिया को बताया, "इंडिगो के विमान को रांची के पास एक पक्षी ने टक्कर मार दी। यह विमान उस समय शहर से करीब 10 से 12 समुद्री मील दूर 3,000 से 4,000 फीट की ऊंचाई पर था। इंडिगो का विमान पटना से रांची आ रहा था और पायलट को यहां आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी।"

घटना दोपहर 1:14 बजे हुई। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि रांची आ रहा विमान कोलकाता जाने वाला था। हालांकि, इंडिगो के अधिकारियों ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की।

इसके पहले 21 मई को दिल्ली में भारी बारिश और ओलावृष्टि के बीच श्रीनगर जा रहा इंडिगो का विमान गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था। श्रीनगर एयरपोर्ट के निदेशक जावेद अंजुम के अनुसार, मौसम के कारण विमान के नाक के हिस्से को नुकसान पहुंचा था लेकिन विमान सुरक्षित रूप से उतर गया था। इस विमान में 227 यात्री सवार थे। पायलट ने लाहौर में लैंडिंग के लिए सूचना दी थी लेकिन क्लियरेंस नहीं मिलने के कारण श्रीनगर में लैंडिंग करनी पड़ी।