FISM 2025: भारत की सुहानी शाह को मिला दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित जादू सम्मान, Best Magic Creator का खिताब

Suhani Shah
X

Suhani Shah

Best Magic Creator: जादू की अंतरराष्ट्रीय दुनिया में भारत ने एक नया इतिहास रच दिया है। इटली में आयोजित प्रतिष्ठित FISM 2025 प्रतियोगिता में भारत की जानी-मानी जादूगरनी सुहानी शाह को Best Magic Creator का खिताब मिला है। यह पुरस्कार दुनिया भर के जादूगरों के लिए सबसे बड़ा सम्मान माना जाता है.. कुछ वैसा ही जैसे सिनेमा जगत में ऑस्कर। सुहानी की इस उपलब्धि ने भारत को वैश्विक जादू मंच पर एक नई पहचान दी है।

आखिर कौन है सुहानी शाह?

सुहानी शाह भारत की सबसे प्रसिद्ध मेंटलिस्ट और जादूगरों में से एक हैं, जिन्होंने महज 7 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। आज वह 5,000 से भी ज्यादा लाइव परफॉर्मेंस कर चुकी हैं और देश-विदेश में अपने हुनर से लाखों दर्शकों को हैरान कर चुकी हैं।

सुहानी की खासियत यह है कि वह पारंपरिक जादुई उपकरणों का इस्तेमाल नहीं करतीं बल्कि मानव मन, व्यवहार और मनोविज्ञान को समझकर अपनी ट्रिक्स पेश करती हैं। एक कलाकार होने के साथ-साथ वह एक प्रेरक वक्ता और लेखिका भी हैं।

उनकी किताब ‘Unleash Your Inner Power’ आत्मविकास और आत्मविश्वास को जागृत करने पर आधारित है। सुहानी शाह आज के युवाओं के लिए प्रेरणा का प्रतीक बन चुकी हैं।

बचपन से ही दिखाया है असाधारण हुनर

सुहानी शाह ने बचपन से ही अपनी असाधारण प्रतिभा से लोगों को चौंकाया है। वह महज सात साल की उम्र में मंच पर अपनी पहली जादू की प्रस्तुति दे चुकी हैं। समय के साथ उन्होंने खुद को सिर्फ एक जादूगर तक सीमित नहीं रखा बल्कि एक मेंटलिस्ट और प्रेरक वक्ता के रूप में भी अपनी अलग पहचान बनाई।

उनकी माइंड-रीडिंग क्षमताएं और दर्शकों से जुड़ने की कला उन्हें विशिष्ट बनाती हैं। हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई टीवी शो में उनका शानदार प्रदर्शन इस बात का प्रमाण है कि उनकी कला अब सीमाओं से परे पहुंच चुकी है।

Tags

Next Story