Breaking News
  • पश्चिम बंगाल: नेताजी के प्रपौत्र सुभाष चंद्र बोस के वंशज चंद्र कुमार बोस ने टीएमसी जॉइन की
  • जम्मू-कश्मीर के डोडा में कांपी धरती, 4.6 मैग्नीट्यूड का भूकंप आया
  • बेनतीजा रही इस्लामबाद में हुई अमेरिका-ईरान की बातचीत , जेडी वेंस बोले- ईरान ने हमारी शर्तें नहीं मानी
  • PM मोदी ने सभी संसदीय दल के नेताओं को पत्र लिखकर महिला आरक्षण पर समर्थन मांगा
  • मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन
  • बिहार में नए सीएम बनाने की कवायद तेज, शिवराज सिंह चौहान ऑब्जर्वर बनाए गए

होम > अन्य

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन, दिल्ली AIIMS में ली आखिरी सांस...

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन, दिल्ली AIIMS में ली आखिरी सांस...


पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन दिल्ली aiims में ली आखिरी सांस

नई दिल्ली: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और दो बार देश की बागडोर संभालने वाले डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार देर रात निधन हो गया। 92 वर्षीय मनमोहन सिंह का दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में इलाज चल रहा था। पिछले कुछ समय से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। गुरुवार शाम उनकी स्थिति अचानक गंभीर हो गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत AIIMS के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। तमाम प्रयासों के बावजूद डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके और रात में उन्होंने अंतिम सांस ली।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा ने सोशल मीडिया पर इस खबर को साझा करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।


डॉ. मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। उनके कार्यकाल में देश में कई आर्थिक सुधार हुए और उन्होंने अपने शांत स्वभाव और बौद्धिक क्षमता से भारतीय राजनीति में एक नई मिसाल कायम की। उनके निधन से देशभर में शोक की लहर है। उनकी अंतिम यात्रा और अन्य संबंधित जानकारी जल्द ही सार्वजनिक की जाएगी।

पीएम मोदी की प्रतिक्रिया: मनमोहन सिंह ने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए किए प्रयास

भारत ने अपने एक महान नेता, डॉ. मनमोहन सिंह को खो दिया है। पीएम मोदी ने मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, "मनमोहन सिंह जी ने अपने जीवन की शुरुआत सादगी से की और धीरे-धीरे एक सम्मानित अर्थशास्त्री के रूप में उभरे। उन्होंने वित्त मंत्री के रूप में देश की आर्थिक नीतियों पर गहरी छाप छोड़ी। उनके संसद में दिए गए विचारशील योगदान भी याद किए जाएंगे। प्रधानमंत्री के रूप में, उन्होंने हमेशा लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए अथक प्रयास किए। उनका योगदान हमेशा भारतीय राजनीति और अर्थव्यवस्था में याद किया जाएगा।"