Breaking News
  • पश्चिम बंगाल: नेताजी के प्रपौत्र सुभाष चंद्र बोस के वंशज चंद्र कुमार बोस ने टीएमसी जॉइन की
  • जम्मू-कश्मीर के डोडा में कांपी धरती, 4.6 मैग्नीट्यूड का भूकंप आया
  • बेनतीजा रही इस्लामबाद में हुई अमेरिका-ईरान की बातचीत , जेडी वेंस बोले- ईरान ने हमारी शर्तें नहीं मानी
  • PM मोदी ने सभी संसदीय दल के नेताओं को पत्र लिखकर महिला आरक्षण पर समर्थन मांगा
  • मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन
  • बिहार में नए सीएम बनाने की कवायद तेज, शिवराज सिंह चौहान ऑब्जर्वर बनाए गए

होम > अन्य

गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी के DNA का हुआ मिलान, जल्द परिजनों को सौंपा जाएगा पार्थिव शरीर

गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी के DNA का हुआ मिलान, जल्द परिजनों को सौंपा जाएगा पार्थिव शरीर


गुजरात के पूर्व cm विजय रूपाणी के dna का हुआ मिलान जल्द परिजनों को सौंपा जाएगा पार्थिव शरीर

Ahmedabad Plane Crash : अहमदाबाद। एयर इंडिया प्लेन क्रैश में मारे गए गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी के DNA का मिलान हो गया है। गुजरात के गृह मंत्री ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि, पूर्व सीएम का पार्थिव शरीर जल्द ही उनके परिजनों को सौंपा जाएगा।

गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने कहा, "गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी की 12 जून को अहमदाबाद में एयर इंडिया दुर्घटना के दौरान मृत्यु हो गई थी। आज सुबह करीब 11:10 बजे उनका डीएनए मैच हो गया है। उन्होंने कई वर्षों तक राज्य के लोगों के लिए काम किया।"

अहमदाबाद विमान हादसे में अब तक 274 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। जानकारी के अनुसार अब तक इनमें से सिर्फ 31 शवों की पहचान हुई है और 19 शव परिजनों को सौंपे जा चुका है। अधिकारियों ने बताया कि, 24 घंटे डीएन के परीक्षण का काम किया जा रहा है। केंद्र की ओर से भी डीएनए जांच करने के लिए कुछ एक्‍सपर्ट भेजे गए हैं।

12 जून को, पायलट के 'मेडे' कॉल के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 अहमदाबाद से उड़ान भरने के कुछ ही पलों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस घटना में विमान में सवार 242 लोगों में से 241 की मौत हो गई थी।

एक अकेला यात्री विश्वाश कुमार रमेश चमत्कारिक रूप से बच गया। विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने जांच शुरू कर दी है और दुर्घटनास्थल से विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया है। इस त्रासदी के जवाब में, टाटा समूह ने जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवारों को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है।