Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > अन्य

Chandigarh Firing: चंडीगढ़ कोर्ट में फायरिंग, पंजाब के पूर्व AIG ने दामाद को गोलियों से भूना

Chandigarh Firing: चंडीगढ़ कोर्ट में फायरिंग, पंजाब के पूर्व AIG ने दामाद को गोलियों से भूना

हालांकि इस बात की पुष्टी नहीं हो पाई है कि आखिर क्यों उसने अपने दामाद पर गोली चलाई हैं।


chandigarh firing चंडीगढ़ कोर्ट में फायरिंग पंजाब के पूर्व aig ने दामाद को गोलियों से भूना

Chandigarh Firing: चंडीगढ़ कोर्ट कॉम्प्लेक्स में फायरिंग का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पंजाब पुलिस के पूर्व एआईजी मलविंदर सिंह सिद्धू ने अपने दामाद पर गोली चला दी है। मरने वाला व्यक्ति कृषि विभाग में आईआरएस पद पर कार्यरत था।

जानकारी के मुताबिक, दो पक्ष एक मैरिज डिस्प्यूट के सिलसिले में फैमिली कोर्ट में आए थे, दोनों पक्षों में आम बातचीत हो रही थी कि एकाएक आरोपी ने शौचालय जाने की बात कही, इतना सुनते ही दामाद ने कहा कि मैं रास्ता बताता हूं। दोनों कमरे से बाहर निकलकर शौचालय की तरफ़ जाने लगे और इसी दौरान आरोपी ने बंदूक निकाली और तान दी दामाद पर और एक साथ चार से पांच फायर कर दिया।

बता दें कि चंडीगढ़ कोर्ट कॉम्प्लेक्स में सारे के सारे रिश्ते धरे के धरे रह गए, फायरिंग से दो गोली युवक को लगी है। एक वहां के दरवाज़े पर, दो फायर खाली चले गए। गोली की आवाज़ सुनते ही कोर्ट रूम में बैठे लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस और वकीलों ने पहुंच कर हालात पर काबू पाया। इसके बाद हालात को देखते हुए घायल व्यक्ति को सेक्टर 16 के अस्पताल में इलाज़ के लिए भर्ती कराया था,जहां डॉक्टरों नें उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक व्यक्ति के नाम की पुष्टी हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है।

Related to this topic: