इसके साथ ही इस हादसे के मामले में पांच और आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रदर्शन कर रहे छात्र मृतकों के परिजनों को एक-एक करोड़ और घायलों के परिजनों 50-50 लाख की मांग कर रहे हैं।
Delhi Coaching Center Incident: दिल्ली। देश की राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली स्थित राजेंद्र नगर इलाक़े में बेसमेंट में पानी भरने से तीन छात्र काल के गाल में समा गए। तीनों छात्रों की पहचान पुलिस द्वारा सार्वजनिक की जा चुकी है। इस मामले पर सेंट्रल दिल्ली डीसीपी एम हर्षवर्धन ने जानकारी देकर कहा है कि जिन तीन छात्रों की इस हादसे में मौत हुई है। उनमें से एक छात्रा तेलंगाना, एक यूपी के अंबेडकर नगर, एक केरल के एर्नाकुलम के रहने वाला था। मौत के आंकड़े सामने आ गए हैं इसकी ज़िम्मेदारी अब तक किसी ने नहीं ली है, ना ही दिल्ली सरकार और ना ही राजेंद्र नगर स्थित कोचिंग सेंटर ने।
5 आरोपी गिरफ्तार
इसके साथ ही इस हादसे के मामले में पांच और आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कार्रवाई का सिलसिला जारी है, उधर छात्रों का प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शन कर रहे छात्र मृतकों के परिजनों को एक-एक करोड़ और घायलों के परिजनों 50-50 लाख की मांग कर रहे हैं।
छात्र बेसमेंट में क्या कर रहे थे
एक छात्रा का कहना है कि इलाके के कई इमारतें लाइब्रेरी से पटी पड़ी हैं, अधिकतर लाइब्रेरियां तो बेसमेंट में बनाई गई है। इस कारण छात्र जाकर बेसमेंट की लाइब्रेरी का इस्तेमाल करते हैं। यहां जनीतिक नेताओं, एमसीडी अधिकारी और ज़मीन मालिकों के बीच सांठगांठ हैं। करीब 90 से 100 फीसदी लाइब्रेरी बेसमेंट में है। छात्र छोटे-छोटे कमरों में रहते हैं, घुटन होती है, कमरों में खिड़कियां नहीं हैं। छात्रों के पास किसी भी तरह का कोई विकल्प नहीं बचता है। पूरे इलाके का इन्फ्रास्ट्रक्चर बिगड़ा हुआ है, लोगों ने सड़क पर अतिक्रमण कर रखा है। ये सब चीजें क्या एमसीडी दिल्ली को नहीं दिखती हैं? ये हादसा पूरी तरह से राजनीतिक है। कोचिंग संस्थानों के मालिकों और दिल्ली एमसीडी गठजोड़ का नतीजा है।
बयानबाजी के दौर के बीच दिल्ली नगर निगम की मेयर शैली ओबेरॉय ने हादसे पर बोलते हुए कहा कि राजेंद्र नगर इलाक़े में हुए हादसे के लिए जो भी जिम्मेंदार है, उस पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, मैंने दिल्ली एमसीडी कमिश्नर को दो आदेश दिए हैं,दिल्ली में जितने भी कोचिंग सेंटर एमसीडी के अंतर्गत संचालित हैं, कितने नियम के अनुसार चल रहे हैं और कितने नियमों के खिलाफ़ जांच की जाएगी।
13 कोचिंग सेंटर सील
नगर निगम की मेयर शैली ओबेरॉय के आदेश के बाद ताबड़तोड़ कार्रवाई कर दी, अधिकारियों ने रविवार देर रात राजेंद्र नगर इलाके में अवैध रूप से बेसमेंट में संचालित हो रहे 13 कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया है।
कौन- कौन से हैं वो कोचिंग सेंटर
इस कार्रवाई के बीच करियर पावर, 99 नोट्स, विद्या गुरु, गाइडेंस आईएएस, ईजी फॉर आईएएस, गुरुकुल, चहल अकादमी, प्लूटस अकादमी, साई ट्रेडिंग, आईएएस सेतु, टॉपर की अकादमी, दैनिक संवाद, सिविल्स डेली आईएएस, करियर पावर शामिल हैं।
राऊ आईएएस ने जारी की प्रेस रिलीज
इस घटना के बाद राऊ आईएएस ने प्रेस रिलीज जारी की है और कहा है कि राजेंद्र नगर राऊ के आईएएस स्टडी सर्किल के छात्रों से जुड़ी हाल की दुखद घटना के मद्देनजर, राऊ का आईएएस स्टडी सर्किल मृतक छात्रों सुश्री तान्या सोनी, श्री निविन दलविन और सुश्री श्रेया यादव के परिवारों और प्रियजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता है। उन्होंने आगे लिखा कि अविश्वसनीय रूप से कठिन समय में हमारे विचार उनके परिवारों के साथ हैं। हम इन होनहार युवा व्यक्तियों के नुकसान से बहुत दुखी हैं जो समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ हमारे देश की सेवा करने की तैयारी कर रहे थे।
