Damoh Accident : मध्यप्रदेश। दमोह के महादेव घाट पर भीषण सड़क हादसा हो गया। बोलेरो जीप अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे कई लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, मरने वालों की संख्या 7 से 10 हो सकती है। यह दुर्घटना मंगलवार को हुई है।
बताया जा रहा है कि, दमोह के नोहटा थाना क्षेत्र में महादेव पुल घाट के पास यह हादसा हुआ है। बोलेरो की स्पीड तेज थी जिससे बोलेरो पुल के नीचे जा गिरी। मौके पर ही 7 लोगों की मौत हो गई। कुछ घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस - प्रशासन मदद के लिए पहुंचा।
हादसे के चलते बोलेरो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि, वाहन की स्पीड इतनी तेज थी कि, चालक नियत्रंत खो बैठा। इसके बाद बोलेरो जीप पुल के नीचे गिर गई। बोलेरो के पलटने से उसमें बैठे यात्री दब गए। किसी को भी बचने का मौका नहीं मिला। पुलिस को हादसे की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा दी गई थी। बताया जा रहा है कि, बोलेरो में सवार सभी यात्री जबलौर के बेलखेड़ा के रहने वाले हैं।