Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भिंड > भिंड जिले में तैयार हो रही देश की सबसे बड़ी 1000 फ़ीट लंबी राखी, इस... व्यक्ति की कलाई पर बंधेगी

भिंड जिले में तैयार हो रही देश की सबसे बड़ी 1000 फ़ीट लंबी राखी, इस... व्यक्ति की कलाई पर बंधेगी

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में देश की सबसे बड़ी 1000 फ़ीट लंबी राखी तैयार हो रही। जिसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, ओएमजी बुक ऑफ रिकॉर्ड के प्रतिनिधि भी 31 अगस्त को देखने पहुंचेंगे।

भिंड जिले में तैयार हो रही देश की सबसे बड़ी 1000 फ़ीट लंबी  राखी,  इस... व्यक्ति की कलाई पर बंधेगी
X

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में 1000 फीट लंबी राखी बांधी जाएगी। इस राखी की खासियत इसमें लगा 25 फीट के आकार का फूल है। यह राखी भिंड के मेहगांव में तैयार की जा रही है। यह दावा किया जा रहा है कि यह विश्व की सबसे बड़ी राखी होगी और इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया जाएगा। इस संबंध में एक कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसमें 1000 फीट राखी के बारे में बताया गया कि इस दौरान गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम भी मौजूद रहेगी। दिल्ली और ग्वालियर के कारीगर पिछले 15 दिनों से इसे बनाने में जुटे हैं। 31 अगस्त को रक्षाबंधन का कार्यक्रम भाजपा नेता के निवास पर होगा। इस राखी को महिलाएं भाजपा नेता अशोक भारद्वाज के हाथ पर बांधेंगी।

कांफ्रेंस में भाजपा नेता अशोक भारद्वाज ने बताया कि प्रदेश सरकार की योजना लाड़ली बहना योजना पर चर्चा चल रही थी। बातें करते हुए आइडिया आया कि क्यों न राखी के त्योहार पर कुछ अलग किया जाए। फिर सबसे बड़ी राखी बनाने का विचार आया। और इस आइडिया पर काम करना शुरू किया। इंटरनेट का सहारा लिया और देखा कि पिछले साल पटना में विश्व की सबसे बड़ी राखी 808 फीट की बनाई गई थी। फिर हमने राखी बनाना तय किया।

सामान जुटाकर तैयार कर रहे राखी -

राखी के लिए सबसे पहले सामान जुटाया और काम शुरू कर दिया। यह राखी प्लायवुड के ऊपर फोम लगाकर तैयार की जा रही है। फोम को कलर करके उस पर मोती, सितारे व अन्य सामग्री से राखी को डिजाइन किया जा रहा । राखी का धागा साफा को गूंथकर तैयार किया जा रहा है। धागे की लंबाई कई फीट रहेगी। इसका अंतिम छोर इतना पतला होगा कि जिसे कलाई पर बांधा जा सकेगा।

साफा से तैयार किया जा रहा धागा -

भाजपा नेता अशोक भारद्वाज का दावा है कि दुनिया की सबसे बड़ी राखी का कीर्तिमान तोड़कर मेहगांव में नया इतिहास बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि राखी का सबसे बड़ा फूल 25 फीट का गोलाकार होगा। इसके बाद 20 फीट, 15 फीट, 10 फीट, पांच फीट समेत अन्य गोलाकार फूलों का आकार होगा। इसमें लगे थर्माकोल, लकड़ी और साफा समेत अन्य सामान को लेकर अशोक भारद्वाज का कहना है कि अभी इसका अंदाजा नहीं लगाया गया है। सामान आता जा रहा है और वह लगता जा रहा है।

5 से 7 लाख रुपए आया खर्च गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम भी देखेगी -

बीजेपी नेता अशोक भारद्वाज ने बताया कि राखी बनाने में पांच से सात लाख रुपए का खर्च आएगा। 31 अगस्त को रक्षाबंधन का कार्यक्रम भाजपा नेता के निवास पर सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जाएगा। यह विशालकाय राखी आयोजनस्थल की स्टेज पर पीछे लगाई जाएगी। राखी के दोनों छोर बीजेपी नेता के हाथ पर बहनें बांधेंगी। कार्यक्रम के लिए क्षेत्र की बहनों को भी बुलाया गया है। इस दौरान बहनों को तोहफे भी दिए जाएंगे। बताया गया कि 31 अगस्त को कार्यक्रम के दौरान गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, ओएमजी बुक ऑफ रिकॉर्ड के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।

Updated : 4 Oct 2023 8:27 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Web

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top