Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > अन्य

चार धाम यात्रा पर 24 घंटे का प्रतिबंध हटा, मौसम की स्थिति के आधार पर वाहनों को रोकने के निर्देश

चार धाम यात्रा पर 24 घंटे का प्रतिबंध हटा, मौसम की स्थिति के आधार पर वाहनों को रोकने के निर्देश


चार धाम यात्रा पर 24 घंटे का प्रतिबंध हटा मौसम की स्थिति के आधार पर वाहनों को रोकने के निर्देश

Uttarakhand Char Dham Yatra : बीते दिनों मौसम की खराबी के चलते उत्तराखंड में चार धाम यात्रा रोक दी गई थी। स्थानीय प्रशासन ने ऐहतियात के तौर पर 24 घंटे का प्रतिबन्ध लगाया था। जानकारी सामने आई है कि, यह प्रतिबंध अब हटा दिया गया है। चारधाम यात्रा एक बार फिर शुरू हो गई है।

गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने एएनआई को बताया कि, चार धाम यात्रा पर 24 घंटे का प्रतिबंध हटा लिया गया है। आयुक्त ने कहा कि, यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले जिलों के जिलाधिकारियों को अपने-अपने जिलों में मौसम की स्थिति के आधार पर वाहनों को रोकने के निर्देश दिए गए हैं।

यह जानकारी भी सामने आई है कि, सोमवार सुबह 6 बजे गोविंदघाट के पास भूस्खलन के कारण बद्रीनाथ राजमार्ग (NH-7) अवरुद्ध हो गया था। सीमा सड़क संगठन के कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए राजमार्ग को साफ किया और सुबह 7:30 बजे तक यातायात बहाल कर दिया, जिससे चार धाम यात्रा फिर से शुरू हो गई।

रविवार को अधिकारियों ने प्रतिकूल मौसम के बीच श्रद्धालुओं को हरिद्वार, ऋषिकेश, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, सोनप्रयाग और विकासनगर में रोकने के निर्देश दिए थे। मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट जारी किया गया था जिसके बाद जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर था।

Related to this topic: