Breaking News
  • एमपी के 6 जिलों में नए मेडिकल कॉलेज को मंजूरी: सागर में 286 करोड़ की सिंचाई परियोजना को मंजूरी
  • कर्नाटक कांग्रेस के 30 विधायक दिल्ली पहुंचे, कैबिनेट में फेरबदल की मांग
  • नोएडा-फैक्ट्री कर्मचारियों का हिंसक प्रदर्शन, 10 गाड़ियों में आग-तोड़फोड़
  • आशा भोसले की अंतिम यात्रा, तिरंगे में लपेटकर सलामी दी गई, मुंबई के शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार
  • अयोध्या राम मंदिर परिसर के 18 उप-मंदिरों में दर्शन शुरू, ऑनलाइन पास अनिवार्य
  • महिला आरक्षण पर पीएम मोदी का बयान, 16 अप्रैल से संसद का विशेष सत्र; कहा- दशकों की प्रतीक्षा का अंत होगा

होम > अन्य

बोकारो में बड़ा एंटी नक्सल ऑपरेशन, 6 माओवादी ढेर, रुक-रुक कर गोलीबारी जारी

बोकारो में बड़ा एंटी नक्सल ऑपरेशन, 6 माओवादी ढेर, रुक-रुक कर गोलीबारी जारी


बोकारो में बड़ा एंटी नक्सल ऑपरेशन 6 माओवादी ढेर  रुक-रुक कर गोलीबारी जारी

Naxal Encounter : झारखंड। बोकारो में बड़े एंटी नक्सल ऑपरेशन को अंजाम दिया गया है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और झारखंड पुलिस के संयुक्त अभियान में 6 माओवादियों के मारे जाने की खबर सामने आई है। क्षेत्र में रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। अब तक सुरक्षा बल के किसी जवान के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है।

सीआरपीएफ द्वारा बताया गया कि, 'केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने राज्य पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में झारखंड के बोकारो जिले के लालपनिया इलाके के लुगु पहाड़ियों में आज (21 अप्रैल) सुबह हुई मुठभेड़ में 6 नक्सलियों को मार गिराया। जवानों ने कुछ हथियार भी बरामद किए हैं। अभी तक जवानों के घायल होने की खबर नहीं है। रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है।'

लुगु पहाड़ियों में हुई इस मुठभेड़ में अब तक जवानों ने कुल 6 माओवादियों के मारे जाने की खबर है। मुठभेड़ अभी जारी है इसलिए संभवतः मारे गए नक्सलियों की संख्या में इजाफा हो सकता है। बताया जा रहा है कि, मुठभेड़ सुबह 5 बजे से शुरू हुई। जंगल में कोबरा के जवान गश्त करने गए थे। तभी गोलाबारी शुरू हो गई।

Related to this topic: