Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > अन्य

आरोपी संजय रॉय दोषी करार, सजा का ऐलान सोमवार को…

आरोपी संजय रॉय दोषी करार, सजा का ऐलान सोमवार को…


आरोपी संजय रॉय दोषी करार सजा का ऐलान सोमवार को…

कोलकाता के बहुचर्चित आरजी कर हॉस्पिटल रेप और मर्डर केस में सियालदह कोर्ट ने शनिवार को मुख्य आरोपी संजय रॉय को दोषी करार दे दिया है। जस्टिस अनिर्बान दास ने दोपहर 2:30 बजे फैसला सुनाते हुए कहा कि सजा का ऐलान सोमवार, 20 जनवरी 2025 को किया जाएगा।

घटना का ब्योरा

यह मामला 8-9 अगस्त 2024 की रात का है, जब आरजी कर हॉस्पिटल में एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी गई थी। 9 अगस्त की सुबह डॉक्टर की लाश सेमिनार हॉल में मिली थी। इस घटना ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था।

CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने सिविक वॉलंटियर संजय रॉय को 10 अगस्त 2024 को गिरफ्तार किया था इसके बाद मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। सीबीआई ने कोर्ट में दोषी के लिए फांसी की मांग की है।

संजय का दावा: 'मुझे फंसाया गया'

फैसले के बाद दोषी संजय रॉय ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा, "मुझे इस मामले में फंसाया गया है। मैंने यह काम नहीं किया। जो असली गुनहगार हैं, उन्हें बचाया गया है। इसमें एक आईपीएस अधिकारी भी शामिल है।"

सीबीआई की रिपोर्ट और गवाहों के बयान

सीबीआई ने मामले में सुप्रीम कोर्ट को स्टेटस रिपोर्ट सौंपते हुए बताया कि ट्रायल कोर्ट में 81 गवाहों में से 43 से पूछताछ की गई। 162 दिन चली सुनवाई के बाद अदालत ने अपना फैसला सुनाया है। 

Related to this topic: