Breaking News
  • MP में गेहूं खरीदी में देरी पर कांग्रेस का प्रदर्शन
  • राजस्थान में अप्रैल में सर्दी, उत्तराखंड-हिमाचल में बर्फबारी: देश के 17 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट
  • 'जहरीले सांप' बयान पर नितिन नवीन बोले-ये कांग्रेस की भाषा
  • सोना 1 हजार गिरकर 1.51 लाख पर आया, चांदी की कीमत 9 हजार कम होकर 2.35 लाख हुई
  • असम, केरलम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए सिंगल फेज में वोटिंग

होम > अन्य

कराची पर इंडियन नेवी का हमला, इस्लामाबाद में पाक PM शहबाज़ शरीफ के घर से 20 KM दूर बड़ा धमाका

कराची पर इंडियन नेवी का हमला, इस्लामाबाद में पाक PM शहबाज़ शरीफ के घर से 20 KM दूर बड़ा धमाका


कराची पर इंडियन नेवी का हमला इस्लामाबाद में पाक pm शहबाज़ शरीफ के घर से 20 km दूर बड़ा धमाका

Operation Sindoor News Live Updates : पाकिस्तानी ड्रोन के ज़रिए अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर कई लक्षित हमले किए जाने की ख़बरें सामने आई हैं। जिस दिन भारत ने खुलासा किया कि उसने लाहौर में एक एयर डिफेंस सिस्टम को बेअसर कर दिया है, उस दिन जम्मू में सायरन की आवाज़ सुनी गई और पूरी तरह से ब्लैकआउट देखा गया।

जम्मू में पाकिस्तान के द्वारा SAM (सरफेस टू एयर मिसाइल) फायर होने की खबर मिल रही है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की तरफ़ से जम्मू एयर पोर्ट को टारगेट किया गया है। हालांकि इस बार भी पाकिस्तान अपने मंसूबों में नाकाम रहा। जम्मू में पाकिस्तान के हमले को भारत के डिफेन्स सिस्टम एस - 400 ने नाकाम कर दिया।

पूरे जम्मू में इस समय ब्लैक आउट है। जम्मू संभाग के किश्तवाड़ में पूरी तरह से ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है और पूरे जिले में सायरन बज रहे हैं। जम्मू और कश्मीर के अखनूर में भी सायरन बज रहे हैं। यह जानकारी भी सामने आई है कि, पाकिस्तान ने जम्मू को निशाना बनाकर गोलाबारी की है। भारतीय एयर डिफेन्स गन जवाबी फायरिंग कर रही हैं।

पठानकोट एयरबेस से भी सायरन बजने की खबर सामने आई है। हलका सुजानपुर में ड्रोन देखे गए हैं। आर्मी द्वारा ड्रोन पर फायरिंग की गई

राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है। पंजाब, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान जैसे सरहदी राज्यों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इससे पहले पंजाब के गुरदासपुर और राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर में हर रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक ब्लैकआउट के आदेश जारी किए गए थे। इन क्षेत्रों के लिए स्थानीय प्रशासन ने विशेष गाइडलाइन जारी की है।