Bhopal School Timing: भोपाल में गर्मी के चलते स्कूल टाइमिंग में बदलाव, 12 बजे के बाद कक्षाएं नहीं

Bhopal School Timing
X

Bhopal School Timing

भोपाल में गर्मी के कहर को देखते हुए स्कूलों की टाइमिंग बदली गई। जिला शिक्षा अधिकारी के आदेश से सभी स्कूलों (शासकीय-अशासकीय) में दोपहर 12 बजे के बाद कक्षाएं नहीं होंगी।

मध्यप्रदेश। राजधानी भोपाल में गर्मी के कहर के चलते स्कूल की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। भोपाल जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश के अनुसार दोपहर 12 बजे के बाद स्कूल में कक्षाएं नहीं लगेंगी। यह आदेश भोपाल के सभी (शासकीय - अशासकीय) स्कूल्स पर लागू होगा। आदेश के बाद अब कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों की छुट्टी दोपहर 12 बजे तक हो जाएगी।

भोपाल जिला शिक्षा अधिकारी एनके अहिरवार ने बताया कि, "भोपाल जिले में अत्यधिक गर्मी और तापमान में अधिक वृद्धि होने को देखते हुए और विद्यार्थियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए सभी तरह के स्कूलों में कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों की कक्षाएं दोपहर 12:00 के बाद नहीं लगेंगी।"

Tags

Next Story