Breaking News
  • धार के भोजशाला विवाद पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, कोर्ट ने आदेश सुरक्षित रखा
  • MP में पुलिसकर्मियों को 15 दिन में मिलेगा कार्यवाहक उच्च पद प्रभार
  • हिमंता बिस्वा सरमा दूसरी बार असम के CM: 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने
  • देश में मानसून तय समय से 4 दिन पहले दस्तक दे सकता है
  • NEET का पेपर लीक, परीक्षा रद्द हो गई, जांच CBI करेगी

होम > अन्य

चिचोली में सड़क दुर्घटना: तेज रफ्तार वाहन ने ली दो जानें, तीन घायल

चिचोली में सड़क दुर्घटना: तेज रफ्तार वाहन ने ली दो जानें, तीन घायल


चिचोली में सड़क दुर्घटना तेज रफ्तार वाहन ने ली दो जानें तीन घायल


बैतूल पुलिस

दिनांक: 04.01.2025]

*चिचोली में सड़क दुर्घटना: तेज रफ्तार वाहन ने ली दो जानें, तीन घायल*

थाना चिचोली क्षेत्र में आज एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई। चंडी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे वाहन क्रमांक एमपी 05 टी 1822 (टवेरा गाड़ी) तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर गोंडू मंडई के पास एक घर में घुस गई। दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

*दुर्घटना में मृतक:*

1. माखन सिंह पिता ठाकुरदास बारेल (उम्र 26 वर्ष), निवासी ग्राम जर्रापुर, तहसील बुधनी, जिला सीहोर। गंभीर चोटों के कारण मौके पर मृत्यु हो गई।




 


2. दयाराम पिता मानसिंह परते (उम्र 45 वर्ष), निवासी ग्राम उमरिया, थाना मोहगांव, जिला मंडला। घर में बैठे हुए थे, वाहन के टकराने से उनकी मृत्यु हो गई।




 


*घायलों की जानकारी:*

1. कृष्ण पिता देने जाटव (उम्र 20 वर्ष), निवासी पीली खंती, आनंद नगर, जिला नर्मदापुरम।

2. दीपाली पिता राम सरेआम (उम्र 19 वर्ष), निवासी ग्राम सिंगारपुर, तहसील गोगरी, थाना मोहगांव, जिला मंडला।

3. गुलाब शाह पति राम सरेआम (उम्र 35 वर्ष), निवासी ग्राम सिंगारपुर, तहसील गोगरी, थाना मोहगांव, जिला मंडला।

घायलों को तुरंत सीएससी चिचोली ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

*पुलिस की कार्रवाई:*

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है।

घटना के संबंध में विस्तृत जांच जारी है।

बैतूल पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।

Related to this topic: