Bijapur Anti Naxal Operation: कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर IED ब्लास्ट, दो जावन हुए घायल

कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर IED ब्लास्ट, दो जावन हुए घायल
X

Bijapur Anti Naxal Operation : बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले की कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सोमवार को नक्सलियों द्वारा प्लांट किया गया IED बम ब्लास्ट हो गया है है। इस हादसे में STF के दो जवान घायल बताये जा रहे है। फिलहाल दोनों जवानों को अस्पताल ले जाया गया है।

जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़-तेलंगाना की सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाये जा रहा ऑपरेशन के 14 वें दिन यह हादसा हुआ है। IED ब्लास्ट होने से जवानों के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई है।

सेना के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया की, IED ब्लास्ट हादसे में घायल जवानों में से एक जवान का नाम थानसिंह व दूसरे जवान का नाम अमित पांडे है। नक्सलियों के खिलाफ जारी ऑपरेशन के तहत दोनों जवान STF टीम के साथ कर्रेगुट्टा के पहाड़ी में सर्चिंग कर रहे थे।

इसी दौरान वे नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED की चपेट में आ गए। फिलहाल घायल जवानों का इलाज जारी है। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए चॉपर से बीजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


Tags

Next Story