Home > राज्य > अन्य > बिहार > शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे और कांग्रेस उम्मीदवार लव सिन्हा हैं करोड़पति

शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे और कांग्रेस उम्मीदवार लव सिन्हा हैं करोड़पति

शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे और कांग्रेस उम्मीदवार लव सिन्हा हैं करोड़पति
X

पटना। बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा के पुत्र लव सिन्हा करोड़पति हैं। इनके पास वर्तमान समय में करीब 17 करोड़ की संपत्ति है। इनके बैंक खाते में 28 लाख 45 हजार रुपये जमा है।

बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दिए गए शपथ पत्र उन्होंने कहा है कि उनकी वार्षिक आय 2015- 16 में 27 लाख 51 हजार थी जो 2019 -20 में बढ़कर 41 लाख 60 हजार हो गई है। इनके पास नगद 2 लाख 20 हजार है। इनके पास अपना स्वरोजगार है।

40 वर्षीय लव सिन्हा के पास स्नातक की डिग्री है। उन्होंने शपथ पत्र में कहा है कि उन पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं है। हालांकि, उन्होंने शपथ पर में कहा है कि उनके पास कोई वाहन नहीं है। इनके ऊपर कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। शपथ पत्र के अनुसार 39 वर्षीय लव सिन्हा ने मैट्रिक और इंटर के बाद आगे की पढ़ाई विदेश से की है। उन्होंने स्कूल ऑफ कम्युनिकेशन, वेबस्टर यूनिवर्सिटी मिसौरी से स्नातक किया है।

शपथ पत्र दायर करने के लिए लव सिन्हा कदमकुआं स्थित भुवनेश्वरी आवास से निकले। सबसे पहले उन्होंने अपनी मां पूनम सिन्हा से आशीर्वाद लिया। मां ने तिलक लगाया। उसके बाद अपने दादाजी का आशीर्वाद लिया। वहां से कांग्रेस मैदान स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय गए। वहां पर कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, अखिलेश सिंह मौजूद थे। इनसे मिलने के बाद लव अपनी मां पूनम सिन्हा के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। मां पूनम सिन्हा कारगिल चौक पर ही रुक गईं। करीब एक घंटे बाद पर्चा दाखिल कर बाहर निकले।

नामांकन करने के बाद लव सिन्हा ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि पटना में मेरा जन्म हुआ है। मैं पटना का बेटा हूं। बिहार का बेटा हूं। बिहारी बाबू का बेटा हूं। उन्होंने कहा कि मेरी लड़ाई किसी व्यक्ति से नहीं हैं। मेरा मुद्दा विकास का है। यहां जल निकासी की बड़ी समस्या है। परिवारवाद के सवाल कहा कि मेरे पिताजी एमपी रहे हैं। लेकिन आप दूसरी तरफ भी देखिए। वर्तमान विधायक नितिन नवीन के पिताजी भी विधायक रहे हैं। विपक्ष पहले अपनी सफाई दे कि उन्होंने इतने सालों में क्या किया?

Updated : 17 Oct 2020 6:38 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top