Home > राज्य > अन्य > बिहार > संविधान बचाओ यात्रा पर नही, बल्कि भ्रष्टाचार छिपाओ यात्रा पर है तेजस्वी

संविधान बचाओ यात्रा पर नही, बल्कि भ्रष्टाचार छिपाओ यात्रा पर है तेजस्वी

संविधान बचाओ यात्रा पर नही, बल्कि भ्रष्टाचार छिपाओ यात्रा पर है तेजस्वी
X

पटना। राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव नरेश महतो और राष्ट्रीय प्रवक्ता नीलमणि पटेल ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के संविधान बचाओ यात्रा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिस संविधान बचाओ यात्रा पर तेजस्वी यादव निकले है वह असल मे भ्रष्टाचार छिपाओ यात्रा ही साबित होने वाली है। बिहार की जनता उनके इस यात्रा को भ्रष्टाचार छिपाओ यात्रा के नाम से ही सम्बोधित करेगी।

पटेल ने कहा कि तेजस्वी यादव क्या अपनी इस यात्रा में स्वयं पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों का जवाब प्रदेश की जनता को देंगे? क्या भ्रष्टाचार से अर्जित की गयी हजारों करोडों की सम्पति का ब्योरा बिहार की जनता के बीच दे पाएंगे? बिहार की जनता इसे भ्रष्टाचार छिपाओ यात्रा के नाम से ही जानेगी।

उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष बिहार की जनता के बीच में भ्रम फैलाने में माहिर हैं। वह अच्छी तरह से जानते हैं कि बिहार की सत्ता में राजद की पुनर्वपासी होने वाली नहीं है।इसलिए प्रदेश की जनता के बीच लगातार झूठ की खेती किये जा रहे हैं। यहां की जनता वर्षों शासन में रही राजद की कार्यशैली से भली भांति वाकिफ है। जनता राजद नेताओं के झांसे में आने से रही।

Updated : 22 Oct 2018 4:49 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top