Home > राज्य > अन्य > बिहार > रामपुर जाकर आजम खान को गिरिराज बताएंगे ताकत

रामपुर जाकर आजम खान को गिरिराज बताएंगे ताकत

रामपुर जाकर आजम खान को गिरिराज बताएंगे ताकत
X

बेगूसराय। आजम खान के विवादित बयान से सियासी पारा गर्म होने के बाद अब गिरिराज सिंह भी बजरंगबली और बजरंगबली की बयानबाजी में कूद पड़े हैं। चुनाव के बाद वह रामपुर जाकर आजम खान को बजरंगबली की ताकत दिखाएंगे। यह चुनौती उन्होंने शनिवार को ट्वीटर पर दिया है।

गिरिराज सिंह ने अपने ट्वीटर में लिखा कि 'आजम खान ने पहले प्रधानमंत्री मोदी जी को गाली दी। अब हमारे भगवान को गाली दे रहा है।.... आजम खान, बेगूसराय का चुनाव खत्म होने के बाद रामपुर आके हम बताएंगे कि बजरंगबली क्या हैं।'

रामपुर में गुरुवार को एक आमसभा को संबोधित करते हुए आजमखान ने कहा था कि आपस के रिश्ते को अच्छा करो, अली और बजरंग में झगड़ा मत कराओ, मैं तो एक नाम दे देता हूं बजरंग अली। इस दौरान आजम खान ने उन्होंने बजरंगअली के नारे भी लगवाए थे।

Updated : 13 April 2019 1:46 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top