Home > राज्य > अन्य > बिहार > हिंदुस्तान में एनआरसी एवं जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करना ही होगा : गिरिराज सिंह

हिंदुस्तान में एनआरसी एवं जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करना ही होगा : गिरिराज सिंह

हिंदुस्तान में एनआरसी एवं जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करना ही होगा : गिरिराज सिंह
X

बेगूसराय। बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एनआरसी का विरोध करने वालों पर करारा प्रहार किया है। उन्होंने जनसंख्या विस्फोट और एनआरसी के विरोध को लेकर लोगों से देश की संस्कृति, विरासत और समरसता को बचाने की अपील की है। साथ ही एनआरसी एवं जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने पर भी बल दिया है।

मंगलवार को सुबह ट्वीट कर गिरिराज सिंह ने कहा है कि 'एक तो जनसंख्या विस्फोट ऊपर से एनआरसी का विरोध। हिंदुस्तान की संस्कृति, सांस्कृतिक विरासत एवं सामाजिक समरसता को बचाना है तो हिंदुस्तान में एनआरसी एवं जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करना ही होगा।' इसके साथ ही गिरिराज सिंह ने लगातार बेहिसाब बढ़ती जनसंख्या का एक डाटा भी शेयर किया है। जिसमें लाइव जनसंख्या एक अरब 37 करोड़ 21 लाख 71 हजार 579 दिखाया गया है।

ग्राफ के माध्यम से 1950 से 2019 तक का बढ़ती जनसंख्या बोझ को दिखाया गया है। जिसमें 1960 में 40 करोड़ से शुरू जनसंख्या 1990 में 80 करोड़, 2010 में 120 करोड़ और लगातार ऊपर बढ़ता दिखाया गया है। गौरतलब है कि राष्ट्रहित के तमाम मुद्दों पर लगातार मुखर रहे गिरिराज सिंह लंबे समय से पूरे देश में एनआरसी और जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की मांग कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान भी इस चर्चा को लेकर उन पर हमले होते रहे। इसके बावजूद उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान तमाम मंचों से इस मुद्दे को जोर शोर से उठाया। चुनाव के बाद भी विभिन्न समारोह में लोगों को जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करवाने के लिए आगे आने की अपील करते रहे हैं।

Updated : 3 Dec 2019 6:06 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top