Sanjeev Mukhiya: NEET पेपरलीक का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया गिरफ्तार, 3 लाख रुपये का था इनाम

X
By - Gurjeet Kaur |25 April 2025 12:10 PM IST
Reading Time: बिहार। पटना से NEET पेपरलीक के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया को STF ने देर रात गिरफ्तार कर लिया है। संजीव मुखिया पर 3 लाख रुपये का इनाम था। वह लम्बे समय से फरार चल रहा था। संजीव मुखिया सॉल्वर गैंग का सरगना था। नीट पेपर लीक मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस के हाथ अब बड़ी सफलता लगी है।
जानकारी के अनुसार संजीव मुखिया बीते 11 महीने से फरार था। नीट पेपर लीक मामले में संजीव मुखिया ही मुख्य आरोपी है। बिहार के नालंदा का रहने वाला संजीव मुखिया बीपीएससी पेपर लीक मामले में भी आरोपी है।
संजीव मुखिया की गिरफ्तारी से पहले पुलिस द्वारा सॉल्वर गैंग के कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार होने वाले लोगों में संजीव के कुछ रिश्तेदार भी शामिल थे। अब संजीव की गिरफ्तारी के बाद इस मामले से जुड़े कई राज से पर्दा उठ सकता है।
Next Story
