Home > राज्य > अन्य > बिहार > पशुपति पारस ने घोषित की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी, खास नेताओं को दी बड़ी जिम्मेदारी

पशुपति पारस ने घोषित की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी, खास नेताओं को दी बड़ी जिम्मेदारी

पशुपति पारस ने घोषित की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी, खास नेताओं को दी बड़ी जिम्मेदारी
X

पटना। लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों की घोषणा कर दी है। सांसद प्रिंस राज और चंदन सिंह राष्ट्रीय महासचिव बनाए गये हैं।पार्टी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि चौधरी महबूब अली कैसर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गये हैं।

वैशाली से सांसद वीणा देवी और और पार्टी की वरिष्ठ नेता सुनीता शर्मा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। इनके अलावा संजय सर्राफ राष्ट्रीय महासचिव बनाए गये हैं। रामजी सिंह राष्ट्रीय महासचिव बनाए गये हैं। विनोद नागर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाए गये हैं। राष्ट्रीय, प्रदेश एवं पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठो की कमेटी की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

Updated : 12 Oct 2021 10:27 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top