Home > राज्य > अन्य > बिहार > जमुई में नक्सलियों ने जवान को मारी गोली, मौत

जमुई में नक्सलियों ने जवान को मारी गोली, मौत

जमुई में नक्सलियों ने जवान को मारी गोली, मौत
X

जमुई/स्वदेश वेब डेस्क। बिहार के जमुई में नक्सलियों ने एस.एस.बी.के जवान की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना उस वक्त घटित हुई जब मृतक जवान सोमवार की रात्रि में अपनी छोटी बेटी का जन्मदिन मनाने की तैयारी कर रहा था। उसी दौरान दो दर्जन की संख्या में आये नक्सलियों ने जवान को घर से खींचकर निकाला और सड़क पर ले जाकर बुरी तरह पीटा। इसके बाद उसके पिता के सामने ही ए.के.47 से गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक जवान सिकंदर यादव मधुबनी के जयनगर में एस.एस.बी. की 48वीं बटालियन में तैनात था।

मिली जानकारी के अनुसार उक्त जवान 15 सितंबर को ही छुट्टी लेकर अपनी बेटी का जन्मदिन मनाने घर आया था। इस घटना से परिवार के लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है| घटना की जानकारी देने के बाद भी पुलिस दो घंटे बाद पहुंची। घटना को अंजाम देने आए नक्सली दस्ते में हार्डकोर महिला दस्ता भी शामिल था। मृतक जवान सिकंदर यादव वर्ष 2006 में एस.एस.बी. में शामिल हुआ था। इस घटना के बाद बरहट प्रखंड के पांडेय ठीका गांव में गम और भय का माहौल व्याप्त हो गया है। पुलिस महकमे के आलाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गए हैं। मृतक जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया गया है।

Updated : 18 Sep 2018 11:17 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top