Home > राज्य > अन्य > बिहार > आतंकवाद के खिलाफ की गई कार्रवाई से दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी : नीतीश कुमार

आतंकवाद के खिलाफ की गई कार्रवाई से दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी : नीतीश कुमार

आतंकवाद के खिलाफ की गई कार्रवाई से दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी : नीतीश कुमार
X

बेगूसराय। बिहार का विकास देश के विकास के साथ जुड़ा हुआ है। देश विकास करेगा तब बिहार का भी विकास होगा। इसके लिए केंद्र में मोदी की सरकार जरूरी है। यह बात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को बेगूसराय के बछबाड़ा में भाजपा उम्मीदवार गिरिराज सिंह के समर्थन में एक चुनावी सभा में कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने पांच वर्षों के शासनकाल में देश का मान बढ़ाया। सबका साथ सब का विकास से देश में विकास की एक नई गाथा लिखी गई है। केंद्र सरकार की ओर से आतंकवाद के खिलाफ की गई कार्रवाई ने दुनिया के देशों में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाई है। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों के लिए उज्ज्वला योजना, आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना आदि से लोगों को काफी राहत मिली है।

न्याय के साथ विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके शासनकाल में महिलाओं को सुरक्षा और सम्मान मिला है। उन्होंने कहा कि विकास को और तेज गति प्रदान करने के लिए राजग गठबंधन के उम्मीदवार गिरिराज सिंह को जिताना जरुरी है। इस मौके पर नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा एवं पूर्व मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार और केंद्र की मोदी सरकार के प्रयास से बिहार का चहुंमुखी विकास हो रहा है। भाजपा उम्मीदवार गिरिराज सिंह ने कहा कि चुनाव में दो विचार की लड़ाई है। देश में विकास का मंत्र है, जिसका नेतृत्व मोदी कर रहे हैं लेकिन कुछ विकृत मानसिकता के लोग यहां घूम रहे हैं।

Updated : 23 April 2019 3:45 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top