Home > राज्य > अन्य > बिहार > महागठबंधन ने सभी 243 सीटों के लिए उम्मीदवारों की संयुक्त सूची जारी की

महागठबंधन ने सभी 243 सीटों के लिए उम्मीदवारों की संयुक्त सूची जारी की

महागठबंधन ने सभी 243 सीटों के लिए उम्मीदवारों की संयुक्त सूची जारी की
X

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए महागठबंधन में शामिल दलों ने राज्य की सभी 243 सीटों के लिए उम्मीदवारों की संयुक्त सूची जारी कर दी है। गुरुवार को पटना में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की गई। पीसी में राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा समेत अन्य नेता मौजूद थे। महागठबंधन में सीट बंटवारे के तहत राष्ट्रीय जनता दल को 144 सीट, कांग्रेस को 70 सीट और वाम दलों को 29 सीटें मिली हैं। आज सभी सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी गई है।

इससे पहले भी राजद, कांग्रेस और वाम दलों ने अपनी कुछ प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की थी। लेकिन आज सभी 243 सीटों के लिए नामों का ऐलान किया गया है। राजद ने कुछ दिन पहले ही 42 उम्मीदवारों के नाम की सूची जारी की थी, जो इस प्रकार है।

1. कुर्था- बागी कुमार वर्मा,

2. ब्रह्मपुर- शंभुनाथ यादव,

3. मोकामा- अनंत सिंह,

4. सूर्यगढ़ा- प्रहलाद यादव,

5. मखदूमपुर- सतीश दास,

6. रजौली- प्रकाशवीर,

7. मोहनिया- संगीता देवी,

8. दिनारा- विजय मंडल,

9. शेरघाटी- मंजू अग्रवाल,

10. डेहरी- फतेह बहादुर कुशवाहा,

11. मुंगेर- अविनाश कुमार,

12. रफीगंज- मो. नेहालुद्दीन,

13. बांका- जावेद इकबाल अंसारी,

14. बड़ाहरा- सरोज यादव,

15. गुरुआ- विनय यादव,

16. मसौढ़ी- रेखा पासवान,

17. बाराचट्टी- समता देवी,

18. बेलहर- रामदेव यादव,

19. बोधगया- सर्वजीत कुमार,

20. जदगीशपुर- रामविशुन सिंह लोहिया,

21. नोखा- अनीता देवी,

22. जमुई- विजय प्रकाश,

23. रामगढ़- सुधाकर सिंह,

24. झाझा- राजेंद्र यादव,

25. बेलागंज- सुरेंद्र यादव,

26. चकाई- सावित्री देवी,

27. शाहपुर- राहुल तिवारी,

28. जहानाबाद- सुदय यादव,

29. शेखपुरा- विजय सम्राट,

30. गोह- भीम सिंह,

31. नबी नगर- डब्लू सिंह,

32. ओबरा- ऋषि सिंह,

33. नवादा- विभा देवी,

34. तारापुर- दिव्या प्रकाश,

35. अतरी- अजय यादव,

36. भभुआ- भरत बिंद,

37. धुरैया- भूदेव प्रसाद,

38. इमामगंज- उदय नारायण चौधरी,

39. संदेश- किरण देवी,

40. कटोरिया- स्वीटी हेम्ब्रम,

41. सासाराम- विजय गुप्ता,

42. गोविंदपुर- मोहम्मद कामरान।

बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए तीन चरणों में मतदान होना है। पहले चरण में 28 अक्टूबर, दूसरे चरण में 03 नवंबर और तीसरे चरण में 07 नवंबर को मतदान होगा। वहीं 10 नवंबर को नतीजे आएंगे।

Updated : 15 Oct 2020 4:46 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top