Home > राज्य > अन्य > बिहार > बिहार कांग्रेस में टूट के संकेत, 11 विधायक छोड़ सकते है पार्टी, पूर्व विधायक का दावा

बिहार कांग्रेस में टूट के संकेत, 11 विधायक छोड़ सकते है पार्टी, पूर्व विधायक का दावा

बिहार कांग्रेस में टूट के संकेत, 11 विधायक छोड़ सकते है पार्टी, पूर्व विधायक का दावा
X

पटना। बिहार विधानसभा में कांग्रेस को मिली हार के बाद से उथल-पुथल मची हुई है।चुनावों में मिली हार के बाद पार्टी के राज्य प्रभारी शक्ति सिंह गाेहिल को हटा दिया गया है। इसी बीच कांग्रेस के पूर्व विधायक भरत सिंह ने दावा किया की कांग्रेस के 19 में से 11 विधायक जल्द पार्टी छोड़ कर एनडीए में शामिल हो सकते है। उनके इस बयान के बाद से पार्टी में उथल-पुथल मच गई है।

कांग्रेस नेता भरत सिंह ने दावा किया कि कांग्रेस के 11 विधायक पार्टी छोड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा, "कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष मदन मोहन झा, राज्यसभा सदस्य अखिलेश प्रसाद सिंह और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सदानंद सिंह भी बाहर निकल सकते हैं।" सिंह ने कहा, "मैं हमेशा राजद के साथ कांग्रेस गठबंधन के खिलाफ रहा हूं," सिंह ने कहा कि गठबंधन पार्टी के लिए आत्म-विनाशकारी हो सकता है।

उन्होंने कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य अखिलेश प्रसाद सिंह, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का भी आरोप लगाया।

Updated : 12 Oct 2021 11:05 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top