Home > राज्य > अन्य > बिहार > मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ग्रस्त इलाकों का किया हवाई दौरा, राहत का किया एलान

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ग्रस्त इलाकों का किया हवाई दौरा, राहत का किया एलान

मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार ने बाढ़ग्रस्त इलाकों का किया हवाई दौरा, राहत का किया एलान
X

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को बाढ़ग्रस्त भागलपुर, खगड़िया और बेगूसराय जिले का हवाई सर्वेक्षण कर जमीनी हकीकत का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के लिए चलाए जा रहे सामुदायिक किचन का भी मुआयना किया। बेगूसराय में बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री को लोगों के आक्रोश का भी सामना करना पड़ा। हालात को देखते हुए कुछ ही देर में सुरक्षाकर्मी कड़ी मशक्कत कर मुख्यमंत्री को वहां से निकाल कर रवाना हो गए।

सीएम नीतीश ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार के खजाने पर आपदा पीड़ितों का सबसे पहला हक होता है। बाढ़ पीड़ितों को हर संभव सहायता पहुंचाई जाएगी। उनके रहने और खाने का समुचित व्यवस्था की जाएगी। भागलपुर जिले के नवगछिया में बाढ़ राहत केंद्र का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि यह क्षेत्र बाढ़ प्रभावित रहा है। सिंचाई विभाग को निर्देश दिया गया है कि स्थिति का जायजा ले और इसके स्थाई समाधान की योजना बनाए।

राहत का एलान -

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को राहत मिले इसकी व्यवस्था की जा रही है। आपदा पीड़ित प्रत्येक परिवार को 6000 रुपये दिया जाता है। इसके अलावा इनके रहने और भोजन का इंतजाम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं के ऊपर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस दौरान बच्चा होने पर यदि वह लड़का है तो उसे 10,000 और लड़की होती है तो उसे 15000 रुपये दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी सबसे पहला काम बाढ़ पीड़ितों को मदद पहुंचाना है। इसके लिए हर मुमकिन प्रयास किया जा रहा है।

Updated : 12 Oct 2021 10:37 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top