Home > राज्य > अन्य > बिहार > भाजपा कार्यकर्ताओं को नजरंदाज करना बंद करें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

भाजपा कार्यकर्ताओं को नजरंदाज करना बंद करें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

भाजपा कार्यकर्ताओं को नजरंदाज करना बंद करें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
X

गया। भाजपा के वरीय नेता सह पूर्व विधान पार्षद कृष्ण कुमार सिंह उर्फ कुमार बाबू ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गया आगमन पर कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजग गठबंधन के नेता हैं। गया आगमन पर राजग के कार्यकर्ता से मुलाकात न करना बहुत गंभीर बात है। कृष्ण कुमार सिंह ने कहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार केवल अधिकारियों से भेंट कर कार्यों का निरीक्षण और आवश्यक निर्देश देते रहे। जबकि कार्यकर्ता कार्य की गुणवत्ता और कार्य की पारदर्शिता दोनों का फीडबैक देने का काम करते हैं।

उन्होंने कहा किग या के फल्गु नदी में रबड़ लाइनिंग का कार्य हो रहा है , रबड़ लाइनिंग का विरोध स्वाभाविक है। कार्यकर्ता भी रबड़ लाइनिंग के विरोध में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करना चाहते थे। फल्गु नदी में रबड़ लाइनिंग कर गया वासियों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं हो रहा है। लाइनिंग होने से प्रदूषित पानी जमा रहेगा और गया के जलस्तर में कोई लाभ नहीं हो पायेगा। इसलिए गया वासी रबड़ लाइनिंग का विरोध कर रहे हैं।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अधिकारियों के द्वारा गलत जानकारी उपलब्ध करा कर कार्यकर्ता से मुलाकात को रोका गया था।इस में सबसे बड़ा कारण फल्गु नदी में रबड़ लाइनिंग का विरोध था। फल्गु जी को बचाना है तो रबड़ लाइनिंग हटाना होगा।

Updated : 13 Oct 2021 1:40 PM GMT
author-thhumb

Swadesh News

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top