Breaking News
  • पश्चिम बंगाल: नेताजी के प्रपौत्र सुभाष चंद्र बोस के वंशज चंद्र कुमार बोस ने टीएमसी जॉइन की
  • जम्मू-कश्मीर के डोडा में कांपी धरती, 4.6 मैग्नीट्यूड का भूकंप आया
  • बेनतीजा रही इस्लामबाद में हुई अमेरिका-ईरान की बातचीत , जेडी वेंस बोले- ईरान ने हमारी शर्तें नहीं मानी
  • PM मोदी ने सभी संसदीय दल के नेताओं को पत्र लिखकर महिला आरक्षण पर समर्थन मांगा
  • मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन
  • बिहार में नए सीएम बनाने की कवायद तेज, शिवराज सिंह चौहान ऑब्जर्वर बनाए गए

होम > देश

फिर बाल-बाल बचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जनसंवाद कार्यक्रम में धमाका, मची अफरा-तफरी

फिर बाल-बाल बचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जनसंवाद कार्यक्रम में धमाका, मची अफरा-तफरी


फिर बाल-बाल बचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनसंवाद कार्यक्रम में धमाका मची अफरा-तफरी

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों जनसंवाद यात्रा को लेकर नालंदा दौरे पर हैं। मंगलवार को नीतीश कुमार पावापुरी के वर्धमान आयुर्विज्ञान संस्थान में शिरकत करने के बाद नानंद गांव पहुंचे। यहां एक युवक नीतीश कुमार के पैर छूने के बहाने आगे बढ़ा और उनके नजदीक जाकर धमाका कर दिया। इससे अफरा-तफरी मच गई।


वर्धमान पुलिस के मुताबिक मुख्यमंत्री अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत सैनिक स्कूल होते हुए सिलाव प्रखंड के गांधी हाई स्कूल में पूर्व से निर्धारित जनसंवाद कार्यक्रम में आज पहुंचे। कार्यक्रम में शिरकत करने के थोड़ी देर बाद ही सिलाव के गांधी हाईस्कूल में जन संवाद कार्यक्रम के दौरान एक सिरफिरे ने छोटा पटाखा वाला बम फोड़ दिया। पटाखा नीतीश कुमार से महज 15 से 18 फीट की दूरी पर फूटा। इसके बाद पंडाल में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस ने किया गिरफ्तार - 


एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस कस्टडी में उससे पूछताछ हो रही है। कुछ दिन पहले ही गद्दार पुर में एक कार्यक्रम के दौरान सीएम सुरक्षा में भारी चूक हुई थी।

Related to this topic: