बिहार में जारी हुआ पुलिस दरोगा भर्ती का रिजल्ट, इस...लिंक से देखें परिणाम
स्वदेश डेस्क | 6 May 2022 11:55 AM GMT
X
X
पटना। बिहार पुलिस दारोगा भर्ती परीक्षा का रिजल्ट आज बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने जारी कर दिया है। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://www.bpssc.bih.nic.in पर अभ्यर्थी परीक्षा का रिजल्ट देख सकते हैं। दारोगा के पदों के लिए आयोजित मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों में कुल 14 हजार 856 अभ्यर्थी सफल हुए हैं।
भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से बिहार पुलिस में एसआई और सार्जेंट के 2213 पद भरे जाएंगे। पुलिस अवर निरीक्षक के 1998 और सार्जेंट के 215 पदों पर नियुक्ति होगी। पुलिस अवर निरीक्षक और परिचारी पद के लिए 2020 में वैकेंसी निकाली गयी थी। अप्रैल 2022 में परीक्षा ली गयी थी, जिसका रिजल्ट आज जारी किया गया है।
Updated : 9 May 2022 12:54 PM GMT
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire