Home > राज्य > अन्य > बिहार > बिहार में 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित, औरंगाबाद की रमायनी बनी टॉपर

बिहार में 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित, औरंगाबाद की रमायनी बनी टॉपर

बिहार में 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित, औरंगाबाद की रमायनी बनी टॉपर
X

पटना। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 10वीं (मैट्रिक) का परीक्षा परिणाम-2022 गुरुवार तीन बजे घोषित कर दिया। बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी की उपस्थिति में एक प्रेसवार्ता में परिणामों की घोषणा की गई।

बिहार में औरंगाबाद जिले के दाउदनगर की रमायनी रॉय ने टॉप किया है। औरंगाबाद की रमायनी पटेल हाईस्कूल की छात्रा हैं। उन्होंने 500 में 487 अंक (97.4 प्रतिशत) अंक हासिल किए। नवादा की सानिया और मधुबनी के विवेक कुमार दूसरे स्थान पर रहे। इन दोनों के 486 मार्क्स रहे। इसके बाद तीसरे स्थान पर औरंगाबाद की प्रज्ञा कुमारी हैं। प्रज्ञा ने 485 अंक हासिल किए।

Updated : 31 March 2022 10:27 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top