Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भिंड > लहार से रसाल सिंह को विधायक चुनकर भेजो, मंत्री मैं बनवाऊंगीः उमा भारती

लहार से रसाल सिंह को विधायक चुनकर भेजो, मंत्री मैं बनवाऊंगीः उमा भारती

लहार से रसाल सिंह को विधायक चुनकर भेजो, मंत्री मैं बनवाऊंगीः उमा भारती
X

भिण्‍ड/लहार। केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग लहार से कर्मठ एवं योग्य उम्मीदवार रसाल सिंह को चुनकर विधानसभा भेजें, उनको मंत्रिमण्डल में केबिनेट मंत्री बनवाने की जिम्मेदारी मेरी है। लहार को आज रसाल सिंह जैसे नेतृत्व की जरूरत है। उनका सम्मान पार्टी में प्रदेश और देश के नेता भी आदर के साथ करते हैं।

चुनावी सभा में लहार के दिग्गज नेता पूर्व विधायक मथुरा प्रसाद महंत, रामकुमार महाते, नंदराम बघेल, नृपेन्द्र सिंह जूदेव के अलावा पूर्वमंत्री डाॅ. राजेन्द्र प्रकाश सिंह, पूर्व निगम अध्यक्ष कोकसिंह नरवरिया, मण्डी अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया, मलखान सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा राजे, रामप्रकाश तिवारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री रमाशंकर चैधरी ने की।

सुश्री उमा भारती ने कहातंत्र में सत्ता पक्ष के साथ विपक्ष की भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है। लेकिन दुर्भाग्य है कि कांग्रेस देश में विपक्ष की भूमिका निभाने में असफल साबित हुई है। वह अपनी जिम्मेदारी निभाने की बजाय झूठी तोहमतें लगाने में व्यस्त है। उन्होंने भाषण में कहा कि राम हमारे लिए चुनाव नहीं वल्कि जीवन मरण का मुद्दा हैं। तिरंगा, गंगा और राम हमारे लिए चुनाव का मुद्दा नहीं विकास चुनावी मुद्दा है। लेकिन राम हमारे लिए आन-बान-शान और देश की पहिचान हैं।

उन्होंने कहा है कि अतिसंवेदनशीन विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे है। फिर भी शासन ने उन्हें सुरक्षा गार्ड उपलब्ध नहीं कराया है। इस बारे में मैंने चुनाव आयोग से भी बात करूंगी। उनके समक्ष बहुजन समाज पार्टी के नेता संतोष बोहरे मिहोना एवं संजीव चैधरी लहार ने पार्टी छोड़कर सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्ता ली। उन्होंने कहा कि हम लोग रसाल सिंह का जी जान से सहयोग करने के लिए तैयार हैं। इसके अलावा कांग्रेस से भी नाता तोड़कर कई कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्ता ली।

भाजपा के प्रत्याशी रसाल सिंह ने कहा कि उम्र के हिसाब से चुनाव लड़ने का मेरा मन नहीं था। मगर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने मुझ पर भरोसा किया और चुनाव में कांग्रेस का गढ़ भेदने के लिए मुझे मैदान में उतार दिया है। टिकिट मिलने के बाद जब से में जनता के बीच पहुंच रहा हूं तो जनता का मुझे पूरा भरोसा मिल रहा है कि आप संघर्ष करो हम आपके साथ हैं और मैंने भी संकल्प लिया है कि जो मतदाता हमारा सहयोग कर रहा है। मैं उसका जी जान से सहयोग करता रहूंगा और अंतिम सांस तक लहार के लोगों के लिए लड़ता रहूंगा। सभा को भाजपा नेता रोमेश मंहत ने भी अपने ओजस्वी भाषणों से संबोधित किया।

योगेन्द्र सिंह बघेल, चित्रा शर्मा, रामकुमार यादव, राजीव शुक्ला, उमाशंकर तिवारी, कप्तान सिंह कौरव, लालबहादुर सिंह राजावत सरपंच, मुन्नालाल शुक्ला, नरेश सिंह बघेल ऐडवोकेट, मुन्ना फौजी सहित लहार विधानसभा के तीनों मण्डल अध्यक्ष व पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं सहित हजारांे की संख्या में क्षेत्रीय जन समूह उपस्थित रहा।

Updated : 24 Nov 2018 6:44 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top