Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

भिंड के मेहगांव में पथराव, भाजपा प्रत्याशी राकेश शुक्ला हुए घायल, कांग्रेस प्रत्याशी पर लगाया आ

भिंड के मेहगांव में पथराव, भाजपा प्रत्याशी राकेश शुक्ला हुए घायल, कांग्रेस प्रत्याशी पर लगाया आरोप


भिंड के मेहगांव में पथराव भाजपा प्रत्याशी राकेश शुक्ला हुए घायल कांग्रेस प्रत्याशी पर लगाया आरोप

भिंड।  मध्यप्रदेश में शुक्रवार सुबह से सभी 230 विधानसभा के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई। इस बीच दोपहर 12 बजे कहीं शांति पूर्ण मतदान हुआ तो कहीं, हिंसा भी होने लगी।

भिंड की मेहगांव विधानसभा क्षेत्र  में भाजपा प्रत्याशी राकेश शुक्ला पर हमला किया गया। उनपर मानहड़ गांव में पथराव एवं फायरिंग किए जाने से वे घायल हो गए। उनकी गाड़ी के कांच टूट गए।  उनका आरोप है कि मानहड़ गांव में बूथ कैप्चरिंग की खबर मिली थी, जब वे यहां पहुंचे तो उन पर हमला कर दिया गया।  कांग्रेस प्रत्याशी राहुल सिंह भदोरिया के गुण्डों ने उन्हें गोली मार दी। 

बता दें कि इस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राहुल भदोरिया हैं, जो नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह जी के भांजे हैं।  


Related to this topic: