Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भिंड > रामनवमी पर एक लाख दीपों से मनेगा दीपोत्सव, दोपहर 12 बजे होगा भव्य जन्म उत्सव

रामनवमी पर एक लाख दीपों से मनेगा दीपोत्सव, दोपहर 12 बजे होगा भव्य जन्म उत्सव

रामनवमी पर एक लाख दीपों से मनेगा दीपोत्सव, दोपहर 12 बजे होगा भव्य जन्म उत्सव
X

भिंड। अनन्त विभूषित श्री रविशंकर जी महाराज "रावतपुरा सरकार" के पावन सानिध्य में रामनवमी पर राम जन्म महोत्सव का भव्य आयोजन 10 अप्रैल को रावतपुरा धाम में होगा।मुख्य समारोह दोपहर 12 बजे होगा जिसमें भव्य स्वरूप के साथ प्रभु राम का जन्म उत्सव मनाया जाएगा। रावतपुरा धाम परिसर को इस आयोजन के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है।आयोजन में लाखों भक्तों के शामिल होने के आसार है।आयोजन की भव्यता के दृष्टिगत स्थानीय प्रशासन ने भी सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का आज अवलोकन किया।कोरोना के बाद आयोजित होने जा रहे इस जन्मोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं के उत्साह को देखते हुए आयोजकों ने भी विशेष प्रबंध किए है।

इस समारोह की शुरुआत 4 अप्रैल को गणगौर महोत्सव के साथ हो चुकी है। 9 अप्रैल को रामार्चन यज्ञ का आयोजन होगा। धाम पर इस समय सुश्री डॉ प्रज्ञा भारती जी की रामकथा भी जारी है।कथा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से 5 तक आयोजित की जा रही है।रात्रि आठ बजे से कथा पांडाल में आकर्षक रामलीला का मंचन भी हो रहा है।

एक लाख दीप का दीपोत्सव -

रामनवमी के दिन दोपहर 12:00 बजे जहां राम जन्म उत्सव का आयोजन होगा वही इस बार दीपोत्सव का आयोजन ही रिकॉर्ड एक लाख दीपों के साथ आयोजित किया जा रहा है संध्या काल में इस आयोजन को भव्य बनाने के लिए एक लाख दीपक रावतपुरा धाम में प्रज्वलित किए जाएंगे इस दीपोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए भी आयोजक दिन रात लगे हुए हैं। राम जन्मोत्सव के ठीक बाद श्रद्धालुओं के लिए 12:30 बजे से पूर्णाहुति एवं भंडारा आयोजित किया जाएगा इस नौ दिवसीय मेले में प्रतिदिन संदेश प्रेस सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी जारी है

Updated : 7 April 2022 10:46 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top