Latest News
- स्वतंत्रता दिवस से पहले आतंकी साजिश नाकाम, बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था नदीम
- बच्चों को राष्ट्रध्वज सौंप, मुख्यमंत्री योगी ने शुरू किया 'हर घर तिरंगा' अभियान
- शिंदे गुट में सामने आई दरार, विधायक ने उद्धव के पक्ष में किया ट्वीट
- राजू श्रीवास्तव के निधन की सोशल मीडिया पर उड़ी अफवाह, परिवार ने कहा-अफवाहों पर ने दें ध्यान
- प्रधानमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेलों के भारतीय दल से की मुलाकात, कहा- बेटियों का दबदबा अद्भुत रहा
- कश्मीरी पंडितों के हत्यारे बिट्टा कराटे की पत्नी समेत चार को सरकार ने नौकरी से निकाला
- केजरीवाल पर भाजपा ने लगाया आरोप, कहा- प्रचार में खर्च किए 19 करोड़ और दिया केवल 20 लाख का ऋण
- जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी 2023 से बंद करेगी बेबी पाउडर की बिक्री, ये..है कारण
- कियारा आडवाणी ने सिद्धार्थ मल्होत्रा को लेकर पहली बार की बात, बताया रिश्ते का सच
- कश्मीर में आठ घंटे में दूसरा आतंकी हमला, अब CRPF की टुकड़ी पर बरसाई गोलियां

Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भिंड > भिंड से कांग्रेस की पार्षद प्रत्याशी घर से हुई गायब, पति ने प्रेमी के साथ भागने का जताया शक
भिंड से कांग्रेस की पार्षद प्रत्याशी घर से हुई गायब, पति ने प्रेमी के साथ भागने का जताया शक
स्वदेश वेब डेस्क | 27 Jun 2022 11:01 AM GMT
X
X
भिंड। निकाय चुनाव के प्रचार में जहां प्रदेश भर में सभी प्रत्याशी व्यस्त है। वहीं भिंड की लहार नगर पालिका कांग्रेस की पार्षद प्रत्याशी को लेकर चौकाने वाली खबर सामने आई है। यहां वार्ड -11 से उम्मीदवार पूजा कुशवाहा अपने घर से गायब हो गई है।
दरअसल, लहार नगर पालिका की कांग्रेस प्रत्याशी पूजा कुशवाह पूजा कुशवाहा के परिजनों का कहना है की वह कल रात से घर से गायब हो गई है। उन्होंने इसकी शिकायत लहार पुलिस थाने में की है। पुलिस ने बताया की प्रत्याशी के पति ने शिकायत में बताया की पत्नी पूजा रात में किसी व्यक्ति से वीडियो कौल पर बात रही थी। जिसे लेकर उसने डांटा था। इसके बाद वह रात में सो गए लेकिन जब सुबह जागे तो पत्नी घर पर नहीं थी। पति ने शक जताया की पत्नी जिस व्यक्ति से रात में बात कर रही थी उसी के साथ भाग गई है।
Updated : 27 Jun 2022 11:01 AM GMT
Tags: Bhind Congress Election LaharElection
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire