Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भिंड > कांग्रेस नेता डॉ. गोविंद सिंह की शिकायत पर हटाये गए भिण्ड एसपी मनीष खत्री

कांग्रेस नेता डॉ. गोविंद सिंह की शिकायत पर हटाये गए भिण्ड एसपी मनीष खत्री

कांग्रेस नेता डॉ. गोविंद सिंह की शिकायत पर हटाये गए भिण्ड एसपी मनीष खत्री
X

भोपाल/भिण्ड। भिण्ड के पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री को चुनाव आयोग ने हटा दिया है। उन पर नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने आरोप लगाया था कि भाजपा नेताओं के इशारे पर वे सजातीय नगर निरीक्षकों की पोस्टिंग थानों में कर रहे थे। नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह सप्रमाण इसकी शिकायत चुनाव आयोग को की थी।

डॉ गोविंद सिंह के आरोपों की पुष्टि के बाद चुनाव आयोग ने 11 अक्टूबर को तत्काल प्रभाव से भिण्ड पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री को हटा दिया है,और उन्हें भोपाल पुलिस मुख्यालय में अटैच कर दिया है।ज्ञातव्य है कि भाजपा नेताओं के विश्वास पर खरा उतरने के लिये ही उन्हें भिण्ड पदस्थ किया गया था जबकि उन्हें तब आई पी एस भी अवार्ड नही हुआ था।यहां उल्लेखनीय बात यह भी है कि डॉ. गोविंद सिंह की सप्रमाण शिकायत पर पूर्व में भी भिण्ड के कलेक्टर व एस. पी.हटाया गया था।

नेता प्रतिपक्ष ने निष्पक्ष चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए आयोग द्वारा तत्काल लिये गए निर्णय पर धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Updated : 11 Oct 2023 7:03 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh News

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top