Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भिंड > आज से शुरू होगा अटेर महोत्सव, मंत्री भदौरिया करेंगे शुभारम्भ

आज से शुरू होगा अटेर महोत्सव, मंत्री भदौरिया करेंगे शुभारम्भ

10 से 14 फरवरी तक अटेर महोत्सव का आयोजन किया जायेगा

आज से शुरू होगा अटेर महोत्सव,  मंत्री भदौरिया करेंगे शुभारम्भ
X

भिंड। संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन भिण्ड के सहयोग से अटेर में चम्बल नदी के पास किला ग्राउण्ड में आज (शुक्रवार) से पांच दिवसीय अटेर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश के सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया सायं 4.00 बजे इस महोत्सव का शुभारम्भ करेंगे।

जनसम्पर्क अधिकारी महेश दुबे ने बताया कि पांच दिवसीय अटेर महोत्सव में आगामी 14 फरवरी तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ खेलकूद एवं एडवेंचर गतिविधियाँ होंगी। उन्होंने बताया कि महोत्सव के दौरान प्रतिदिन शाम को 5 से रात्रि 9 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। महोत्सव के पहले दिन इंसानियत ग्रुप भिण्ड की पारम्परिक नृत्य की प्रस्तुति के साथ अखिल भारतीय कवि सम्मेलन होगा। दूसरे दिन 11 फरवरी को स्थानीय कलाकारों द्वारा वनवासी लीला का मंचन, 12 फरवरी को वृंदावन के रासबिहारी रासलीला मण्डल द्वारा रासलीला का मंचन और चरणजीत सिंह सौंधी मुम्बई सुगत संगीत की प्रस्तुति होगी।

महोत्सव में प्रतिदिन सुबह 6 से सायं 5 बजे तक योगा, खेलकूद, ट्रेकिंग, एडवेंचर और वॉटर स्पोर्ट्स की गतिविधियाँ होंगी। शाम को विभिन्न कलाकारों और स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे। महोत्सव के समापन दिवस की शाम स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव पर रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जायेगी।

Updated : 12 Feb 2023 5:37 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top