< Back
छत्तीसगढ़
Bijapur IED Blast

Bijapur IED Blast

छत्तीसगढ़

Bijapur IED Blast: बीजापुर IED ब्लास्ट के शहीद जवानों को आज देंगे अंतिम विदाई, CM साय दंतेवाड़ा भी होंगे शामिल

Deeksha Mehra
|
7 Jan 2025 9:15 AM IST

Eight Soldiers Martyred in Bijapur IED Blast : छतीसगढ़। बीजापुर में हुए IED ब्लास्ट में शहीद हुए जवानों को आज अंतिम विदाई दी जाएगी।छत्तीसगढ़ सीएम विष्णुदेव साय भी आज श्रद्धांजलि देने दंतेवाड़ा जाएंगे।

जानकारी के अनुसार, दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय में आज श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखा गया है, जहां छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देंगे। कार्यक्रम के मुताबिक सीएम साय 10.50 बजे दंतेवाड़ा पहुंचेंगे और शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देंगे।

बीजापुर IED ब्लास्ट में शहीद होने वाले जवान

बुधराम कोरसा पिता पाण्डू कोरसा, डीआरजी

सोमड़ू वेट्टी पिता सन्नू वेट्टी, बस्तर फाईटर्स

सुदर्शन वेट्टी पिता आशाराम, बस्तर फाइटर्स

सुबरनाथ यादव पिता श्रीधर यादव, बस्तर फाइटर्स

हरीश कोर्राम पिता गोन्डू, बस्तर फाइटर्स

डूम्मा मरकाम पिता आयतु मरकाम, डीआरजी

पण्डरू राम पोयाय पिता स्व. जोगा पोयाम, डीआरजी

बामन सोढ़ी पिता स्व. हड़मा सोढ़ी, डीआरजी

वाहन चालक, सिविलियन तुलेश्वर राना

ज्वाइंट ऑपरेशन से हो रही थी वापसी

बस्तर आईजी पी. सुंदरराज ने बताया कि, ज्वाइंट ऑपरेशन पार्टी ऑपरेशन पूरा कर वापस लौट रही थी। सोमवार दोपहर करीब सवा 2 बजे बीजापुर मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर अंबेली गांव के पास नक्सलियों ने ब्लास्ट किया।

बौखलाए हैं नक्सली

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि विस्फोट में हमारे 8 जवान और एक ड्राइवर शहीद हुए हैं। मैं उनकी शहादत को नमन करता हूं। उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। जल्द छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद का खात्मा होगा और यहां शांति बहाल होगी।

बीजापुर आईईडी ब्लास्ट पर किसने क्या कहा

बीजापुर आईईडी ब्लास्ट पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट में डीआरजी के जवानों को खोने की सूचना से अत्यंत दुखी हूं। वीर जवानों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। इस दुख को शब्दों में व्यक्त कर पाना असंभव है, लेकिन मैं विश्वास दिलाता हूँ कि हमारे जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। हम मार्च 2026 तक भारत की भूमि से नक्सलवाद को समाप्त करके ही रहेंगे।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने बीजापुर आईईडी ब्लास्ट पर कहा कि शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और घायल जवानों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूं।आतंक और हिंसा के खिलाफ पूरा देश एकजुट है। जवानों की शहादत में वृद्धि के कारण राष्ट्रीय सुरक्षा को मेंटेन रखने की सरकार की क्षमता को लेकर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि, बीजापुर में सुरक्षा बलों पर हुआ नक्सली हमला निन्दनीय है। देश की सुरक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों के शोक-संतप्त परिवारजनों के प्रति मैं गहन संवेदनाएं व्यक्त करती हूं। हमारा देश नक्सलवाद को समूल समाप्त करने के लिए संकल्पबद्ध है।

ये है पूरा मामला

दरअसल, रविवार को जवान अबूझमाड़ में हुए ऑपरेशन से लौट रहे थे। इसी दौरान नक्सलियों ने विस्फोट किया गया। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और जवानों के कपड़े और शव के अंग पेड़ की टहनियों पर टंगे नजर आए। विस्फोट झेलने वाली गाड़ी को भी पहचान पाना मुश्किल था। बताया जा रहा है कि, गाड़ी के पाटर्स 25 फीट ऊंचाई पर पेड़ पर लटके दिख रहे थे। सडक़ पर 10 फीट का गड्ढा हो गया था।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

Similar Posts