छत्तीसगढ़
IED blast

IED blast  

छत्तीसगढ़

Bijapur IED Blast: बीजापुर में जवानों की गाड़ी पर नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, सात जवानों के शहीद होने सूचना

Deeksha Mehra
|
6 Jan 2025 2:57 PM IST

Naxalites Carried out IED Blast on Soldiers Vehicle : बीजापुर। छत्तीसगढ़ के अति नक्सल प्रभावित बीजापुर में नक्सलियों ने जवानों से भरी गाड़ी पर IED ब्लास्ट कर दिया है। इस हादसे में लगभग नौ जवानों के शहीद होने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि, इनमें ड्राईवर भी शामिल है। सभी शहीद जवान दंतेवाड़ा डीआरजी के बताए जा रहे हैं। वहीं 8 जवान गंभीर बताये जा रहे हैं। बस्तर में IED ब्लास्ट की पुष्टि आईजी पी सुंदरराज ने की है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नारायणपुर में मुठभेड़ के बाद डीआरजी के जवान वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बेदरे और करकेली के पास मुख्य सड़क पर नक्सलियों ने जवानों के वाहन पर IED ब्लास्ट कर दिया है। इस घटना में जवानों के वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है।


रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस ब्लास्ट में कई जवानों के घायल होने की सूचना मिली है। घायलों को घटनास्थल से वापस लाने के लिए सुरक्षाबल की टीम रवाना हो गई है। जवानों की मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है ।

बता दें कि, इससे पहले अप्रैल 2010 में भी दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने CRPF जवानों से भरे वाहन को आईईडी से उड़ा दिया था। इस घटना में 75 जवान शहीद हो गए थे। ऐसा माना जा रहा है कि, पिछले कुछ दिनों से सुरक्षाबलों द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई का बदला लेने के लिए नक्सलियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।

यहाँ देखिये वीडियो

Similar Posts