< Back
मध्यप्रदेश
कोंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी बोले - सौरभ और डायरी, दोनों का अस्तित्व खतरे में, पीएम ही दें जवाब
मध्यप्रदेश

भोपाल: कोंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी बोले - सौरभ और डायरी, दोनों का अस्तित्व खतरे में, पीएम ही दें जवाब

Gurjeet Kaur
|
12 Jan 2025 1:44 PM IST

मध्य प्रदेश। आयकर और ईडी की छापेमारी में मिली सौरभ शर्मा की डायरी में कई राज दफन हैं। छापेमारी के कई दिनों बाद अब तक सौरभ शर्मा कहां है इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई हैं। सरकारी जांच एजेंसियां जांच में जुटी हैं इसी बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बड़ी मांग कर दी है। जीतू पटवारी ने कहा है कि, सौरभ और डायरी, दोनों का अस्तित्व खतरे में हैं। प्रधानमंत्री को स्वयं इस मसले पर जवाब देना चाहिए।

जीतू पटवारी ने कहा कि, 'करोड़ों के घोटाले में सौरभ और डायरी, दोनों का अस्तित्व खतरे में है! क्योंकि, मप्र के इस अनोखे 'संगठित-भ्रष्टाचार' में मारने और बचाने वालों की भूमिका बदल चुकी है। दो - दो मुख्यमंत्रियों के कार्यकाल में सौरभ शर्मा ने काम किया। 66 पन्नों की डायरी में 1 हजार 536 करोड़, 300 करोड़ और 155 करोड़ रुपए का हिसाब है। 6 पन्नों में लगभग 1300 करोड़ का हिसाब है। सरकार बताए कि, क्या यह सच है। अखबारों में छपा यह हिसाब कहां से आया। छोटे टोल से 30 और बड़े टोल से 60 करोड़ रुपए वसूले जाते थे। इन डायरियों में अलग - अलग चेक पोस्ट का हिसाब है। अब तक यह नहीं पता लगा है कि, सौरभ शर्मा कहाँ है?'

'जनता जानना चाहती है भ्रष्टाचार के खिलाफ कथित लड़ाई लड़ने वाली ED और IT क्या मप्र के "डायरी घोटाले" को दबा रही है? दो-दो मुख्यमंत्रियों के कार्यकाल में हुई करोड़ की इस "संगठित-लूट" का हिसाब अब प्रधानमंत्री को ही देना चाहिए। 100 करोड़ रुपए की संपत्ति, 11 करोड़ नगद और 55 किलो सोना मिला। इस छापेमारी में एक डायरी भी मिली लेकिन वो डायरी है कहां, कोई बताएगा। सौरभ शर्मा खतरे में है। उसे सुरक्षा मिलनी चाहिए। हमने पहले भी यही मांग की है। प्रधानमंत्री ने कहा था न खाऊंगा और न खाने दूंगा। टीसी और टीम क्या है। इसमें सी का भी जिक्र है। क्या सी का मतलब सीएम है ? लोग जानना चाहते हैं कि, इन कोडवर्ड्स का क्या मतलब है।'

यह भी पढ़ें :

सौरभ शर्मा की डायरी में 5 महीने में 50 करोड़ की वसूली का हिसाब, क्या TM का मतलब ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर है?

Similar Posts